03rd nov 2024 soul sustenence hindi

November 3, 2024

जल्दी सोने और जल्दी उठने के 5 लाभ

  1. मानसिक ताजगी और आंतरिक शक्ति का अनुभव: आध्यात्मिकता का एक महत्वपूर्ण पहलू है-जल्दी सोना और जल्दी उठना। यह केवल नींद के घंटों के बारे में नहीं है जो आपको तरोताजा महसूस कराती है, बल्कि आप कब सोते हैं और कब जागते हैं, यह भी आपके मन को हल्केपन और हाई एनर्जी का अहसास देता है। यह प्रकृति का एक नियम भी है, जिसे आधुनिक मनुष्य आजकल तोड़ रहे हैं, और इसका परिणाम यह है कि वे पूरे दिन न सिर्फ मनोवृत्ति में कमी, पर साथ ही चिड़चिड़ापन भी महसूस करते हैं और इसके चलते जल्दी थक जाते हैं।

 

  1. योग के द्वारा परमात्मा से जुड़ाव महसूस करना: दिनभर चलने वाले सभी विचारों, शब्दों और कार्यों को समेटकर जल्दी सोने से मन सशक्त होता है और शांति, स्थिरता से भी भरपूर होता है। जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है और परमात्मा की याद में दिन की शुरुआत दृढ़ता और हल्केपन से करता है वो अपनी चेतना में परमात्मा की आध्यात्मिक रोशनी और शक्ति प्राप्त करता है।

 

  1. सुबह के शुद्ध वाइब्रेशन का अनुभव: सूर्योदय से पहले की सुबह के समय मानव अपनी शुद्धतम चेतना में होता है और हर जगह सुंदर वाइब्रेशन होते हैं। साथ ही, प्रकृति बहुत ताजी, शांति और पवित्रता से भरी होती है। ऐसे समय में, एक अच्छी नींद के बाद जल्दी उठने पर हम अपने आसपास की शांति का अनुभव करते हैं और वातावरण की पवित्रता को आत्मसात करते हैं और खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं।

 

  1. अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य और ब्रेन पॉवर का अनुभव होना: सामान्य रूप से यह देखा गया है कि जो लोग जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत का पालन करते हैं और सही मात्रा में सोते हैं, वे बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य और शरीर की सभी प्रणालियों के बेहतर ढंग से कार्य करने का अनुभव करते हैं। साथ ही, उनका दिमाग बेहतर स्वास्थ्य और अधिक सक्रिय स्थिति में होता है, सकारात्मक रूप से कार्य करता है, और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सफलता प्राप्त करता है।

 

  1. बिना सपनों के और उच्च चेतना में सोना: आध्यात्मिकता का एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आपके विचार कितने शांतिपूर्ण हैं और आपकी नींद की गुणवत्ता कितनी अच्छी है? स्वप्नरहित नींद को शांतिपूर्ण नींद कहा जाता है। देर से सोना; मन और शरीर की घड़ी को परेशान करता है और आत्मा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिसके कारण नींद में सपने अधिक आते हैं और दिनभर में नकारात्मक और व्यर्थ  विचारों की संख्या बढ़ जाती है।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

27 march 2025 soul sustenance hindi

अपने जीवन में 6 प्रकार की संतुष्टता लाएं

“क्या आप सच में अपने जीवन से संतुष्ट हैं? जानिए आत्मसंतुष्टि के 6 गहरे आयाम – स्वयं, रिश्ते, परमात्मा और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाकर अपने भीतर स्थायी खुशी और संतोष कैसे पाएं!”

Read More »
26 march 2025 soul sustenance hindi

ईज़ी रहें, बिजी नहीं

“क्या आप हमेशा ‘मैं बहुत बिजी हूं’ कहते हैं? यह आदत आपकी कार्यक्षमता और खुशी को कैसे प्रभावित करती है, जानें। आइए, बिजी से ईज़ी बनने का मंत्र अपनाएं और समय की कमी से मुक्त होकर जीवन का आनंद लें!”

Read More »
25 march 2025 soul sustenance hindi

आध्यात्मिक समझ से भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को समाप्त करें

भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को आध्यात्मिक समझ से समाप्त करें। तुलना और ईर्ष्या को छोड़कर प्रेम, सम्मान और आत्म-संतोष को अपनाएँ। ✨🕊️

Read More »