06th oct 2024 soul sustenence hindi

October 6, 2024

कमजोर विचारों के पैटर्न को चेक करें और उन्हें नकारात्मक से सकारात्मक बनाएं

हमारी ज़िंदगी में अलग-अलग प्रकार की परिस्थितियां आती रहती हैं। अक्सर हम खुद को नकारात्मक परिस्थितियों से प्रभावित होते हुए पाते हैं और हमारी आंतरिक शक्ति कम हो जाती है। ऐसे में ये आवश्यक है कि हम थोड़ा रुकें, अपने विचारों को देखें और उन्हें सही दिशा दें। यह एक सरल आध्यात्मिक तकनीक है जिसकी मदद से हम नकारात्मक स्थिति में सकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं और स्थिति से प्रभावित होने की बजाय अपनी सकारात्मकता से उस नकारात्मक स्थिति को बदल सकते हैं। यह तकनीक हमें स्थिति से जुड़ने की बजाय उससे अलग होकर, अपने विचारों को करीब से देखते हुए और फिर उन विचारों को सकारात्मक दिशा में ले जाने का कार्य करती है, जैसे किसी जहाज को तब दिशा दी जाती है जब उसके सामने कोई बाधा आती है। आइए, इस तकनीक को अपनाए जाने की 5 स्टेप्स को जानें-

 

  1. सुबह के समय कुछ सकारात्मक पढ़ें या सुनें, ये आपके मन को सकारात्मक विचारों से भरने का कार्य करता है। जितना हमारा मन सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा, उतना ही हमें परिस्थिति से अलग होकर शांति और संतुष्टि का अनुभव करने की शक्ति मिलती है।

 

  1. हर घंटे एक मिनट के लिए मन के ट्रैफिक को कंट्रोल करने का अभ्यास करें। उस एक मिनट में जो कुछ भी आप कर रहे हैं, उसे रोक दें और खुद को एक शांत, प्रेम से भरपूर और शक्तिशाली आत्मा के रूप में अनुभव करें।

 

  1. दिनभर में 10-15 बार सकारात्मक विचारों (एफरमेशन) का अभ्यास करें। एफरमेशन, सकारात्मक विचार होते हैं जिन्हें हम बार-बार दोहराते और अनुभव करते हैं। इससे हमारा मन स्थिर और केंद्रित होता है और हम किसी भी स्थिति या व्यक्ति से प्रभावित नहीं होते हैं।

 

  1. एक डिजिटल डिटॉक्स योजना बनाएं। पूरे दिन हमारे मन पर मोबाइल, कंप्यूटर, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा सूचनाओं की बाढ़ आती रहती है। इन उपकरणों से नकारात्मक सूचनाओं और समाचारों की मात्रा कम करें।

 

  1. पूरे दिन परमात्मा को अपने साथ रखें। अपनी चिंताओं को उन्हें सौंप दें और स्थितियों को एक अलग दृष्टि से देखें और उनमें उलझें नहीं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

22 april 2025 soul sustenance hindi

सही कर्म का चुनाव करें (भाग 2)

जीवन में किया गया हर कर्म – चाहे वह अच्छा हो या बुरा – हमारे व्यक्तित्व, आत्मा की गहराई और परमात्मा से जुड़ाव को दर्शाता है। सही कर्म का चुनाव करें और जानें कैसे यह चुनाव आपको आत्मिक रूप से शक्तिशाली बनाता है, और नकारात्मकता से उबरने की राह दिखाता है

Read More »
21 april 2025 soul sustenance hindi

सही कर्म का चुनाव करें (भाग 1)

जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जो हमारी आत्मा की परीक्षा लेते हैं। सही कर्म का चुनाव करें और जानें कैसे अच्छे कर्म हमारे आंतरिक गुणों जैसे शांति, आनंद और प्रेम को बढ़ाते हैं और बुरे कर्मों से दूर रखते हैं।

Read More »