March 29, 2025

कर्मचारियों को उनके वाइब्रेशन के आधार पर अपॉइंट करें, नाकि केवल रिज्यूमे देखकर

जब आप अपने कार्यस्थल या घर के लिए कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हों, तो उनके कौशल का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के गुणों या संस्कारों को भी समझना आवश्यक है। किसी संगठन के नेता या परिवार के मुखिया के रूप में सही कर्मचारियों को नियुक्त करना दीर्घकालिक रूप से आपकी सफलता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है। लोगों को सही मायने में समझने का सबसे सटीक तरीका यह है कि आप उनके वाइब्रेशन को महसूस करें।

  1. प्रत्येक व्यक्ति अपने विचारों और शब्दों के माध्यम से निरंतर वाइब्रेशन प्रसारित करता है। थोड़ा ध्यान देने से, अभ्यास और आध्यात्मिक ज्ञान से आप उनकी ऊर्जा और व्यक्तित्व को सही ढंग से समझ सकते हैं। कोई व्यक्ति झूठ बोल सकता है या बनावटी हो सकता है, लेकिन उनके वाइब्रेशन कभी झूठ नहीं बोल सकते और न ही उनकी आंतरिक सच्चाई को छुपा सकते हैं। इसलिए केवल उनके कहे गए शब्दों पर ध्यान देने के बजाय, यह देखें कि उनकी उपस्थिति में आपको कैसा महसूस होता है और अपने आंतरिक अनुभव के आधार पर उन्हें सही तरीके से समझें।
  2. जो उम्मीदवार किसी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे खुद को अधिक या कम आंक सकते हैं। उनके कौशल, अनुभव और उपलब्धियों का मूल्यांकन करना अच्छा है, लेकिन उन्हें सही मायनों में जानने के लिए उनके वाइब्रेशन को महसूस करें। केवल सतही चीज़ों से प्रभावित न हों, बल्कि गहराई में जाकर समझें, ताकि जब वे आपके साथ काम करें, तो आपके और उनके बीच अच्छा और फलदायी संबंध बन सके।
  3. वाइब्रेशन से पता चलता है कि व्यक्ति के भीतर सहनशीलता, धैर्यता, समायोजन करने और सीखने की इच्छा जैसे गुण हैं या नहीं। कोई व्यक्ति नौकरी से संबंधित कौशल में थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन यदि उसमें सही वैल्यूज हैं, तो उसे प्रशिक्षित किया जा सकता है। लेकिन यदि कोई अत्यधिक कुशल और सक्षम होते हुए भी सही वैल्यूज से वंचित है, तो उसे नियुक्त करना बुद्धिमानी नहीं होगी।
  4. मेडिटेशन का अभ्यास और आध्यात्मिक अध्ययन आपके अंतर्ज्ञान को जागृत करता है। यह आपकी आंतरिक बुद्धि है, जो आपको उन लोगों के वाइब्रेशन को महसूस करने में मदद करती है जिन्हें आप नियुक्त करना चाहते हैं। अंतर्ज्ञान यह जानता है कि क्या सही है और क्या गलत। यह उनके इरादों, दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को प्रकट करता है। इसलिए भावनात्मक रूप से बुद्धिमान बनें और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करें।
22 april 2025 soul sustenance hindi

जीवन में किया गया हर कर्म – चाहे वह अच्छा हो या बुरा – हमारे व्यक्तित्व, आत्मा की गहराई और परमात्मा से जुड़ाव को दर्शाता है। सही कर्म का चुनाव

Read More »
21 april 2025 soul sustenance hindi

जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जो हमारी आत्मा की परीक्षा लेते हैं। सही कर्म का चुनाव करें और जानें कैसे अच्छे कर्म हमारे आंतरिक गुणों जैसे शांति, आनंद

Read More »
20 april 2025 soul sustenance hindi

“मेडिटेशन कैसे करें?” भाग 2 में जानें परमात्मा से आत्मा का दिव्य मिलन, शांति की वर्षा और आत्मिक अनुभव की सच्ची झलक।

Read More »

Food For Thought

How one thought can change your life forever

How One Thought Can Change Your Life Forever

Your thoughts shape your life—harness their power! By starting your day with intentional affirmations and visualization, you can create a shield of positive energy, protect against negativity, and uplift your home and relationships. Learn how to radiate love, attract success,

Read More »
Why do we fear certain things

कुछ चीजों से हम क्यों डरते हैं? 

क्या आपके डर आपके अपने हैं या वे पिछले जन्मों से आए हैं? जानिए पिछले जन्मों का प्रभाव आपके डर, रिश्तों और व्यवहार को कैसे प्रभावित करता है और कैसे आप हीलिंग द्वारा इसे ठीक कर सकते हैं।

Read More »