28th dec 2024 soul sustenence hindi

December 28, 2024

क्या मैं ईश्वर का अच्छा बच्चा हूं?

हम सभी परमात्मा के सुंदर और पवित्र बच्चे हैं और हम सब के पास अनोखी विशेषताएं हैं, जो हमें परमात्मा से प्राप्त हुई हैं। वे हमारे शाश्वत आध्यात्मिक पिता और माता हैं, जो ज्ञान, गुणों और शक्तियों के सागर हैं। हमारा उनके साथ एक सुंदर संबंध है, जो गहरे प्रेम और आदर से भरा हुआ है। वे जीवन के हर पल में हमारे साथ हैं। हालांकि, हम उन्हें अपनी इन भौतिक आँखों से नहीं देख सकते, लेकिन हम अपने मन और बुद्धि से उन्हें अनुभव जरूर कर सकते हैं। परमात्मा के साथ; एक करीबी और प्रेमपूर्ण संबंध का एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है कि हम उनके अच्छे बच्चे बनें।

 

आइए, परमात्मा के अच्छे बच्चों में मौजूद 6 गुणों को देखें और स्वयं को परखें: 

 

  1. वे परमात्मा में मौजूद सभी अच्छाईयों से परिपूर्ण होते हैं, उनमें परमात्मा  के  गुणों  का  अंश  दिखाई देता है। और उन अच्छाईयों और गुणों को वो सबके साथ साझा करते हैं।

 

  1. परमात्मा के अच्छे बच्चे दिन की शुरुआत परमात्मा को याद करके और उनके आध्यात्मिक ज्ञान को पढ़ने या सुनने से करते हैं। जो कुछ भी वे  परमात्मा के साथ अपने संबंध में अनुभव करते हैं, उसे दूसरों के साथ साझा करते हैं।

 

  1. परमात्मा के सच्चे बच्चों की एक सुंदर विशेषता है – उनकी परमात्मा के साथ रिश्ते में सच्चाई। वे कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो परमात्मा को पसंद न हो या जिससे वे सहमत न हों।

 

  1. ऐसे बच्चे हमेशा उन सकारात्मक उद्देश्यों को पूरा करने में व्यस्त रहते हैं, जो परमात्मा ने उन्हें दिए हैं, जैसेकि- सभी को खुशी देना, सभी को परमात्मा के करीब लाना और आध्यात्मिक भाईचारे के आधार पर दुनिया में सकारात्मक एकता बनाना।

 

  1. परमात्मा के अच्छे और आज्ञाकारी  बच्चे उन सकारात्मक बदलावों को अपनाते हैं जो वे उन्हें करने के लिए कहते हैं और अपने भीतर से सभी नकारात्मक संस्कारों को मिटाते हैं।

 

  1. अंत में, परमात्मा के अच्छे बच्चे बहुत विनम्र होते हैं और वे परमात्मा से जुड़े रहते हैं। वे हर कदम पर याद रखते हैं कि अगर वे दृढ़ निश्चयी हैं, तो परमात्मा हमेशा उनकी मदद करेंगे, और वे कभी हार नहीं मानेंगे।
28 march 2025 soul sustenance hindi

क्या सोशल मीडिया पर लाइक करना मायने रखता है?

क्या सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स और कमेंट्स आपकी पहचान तय करते हैं? जानें कि कैसे पब्लिक ओपीनियन से खुद को आज़ाद करें और डिजिटल लाइफ को बैलेंस में रखें।

Read More »
27 march 2025 soul sustenance hindi

अपने जीवन में 6 प्रकार की संतुष्टता लाएं

“क्या आप सच में अपने जीवन से संतुष्ट हैं? जानिए आत्मसंतुष्टि के 6 गहरे आयाम – स्वयं, रिश्ते, परमात्मा और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाकर अपने भीतर स्थायी खुशी और संतोष कैसे पाएं!”

Read More »
26 march 2025 soul sustenance hindi

ईज़ी रहें, बिजी नहीं

“क्या आप हमेशा ‘मैं बहुत बिजी हूं’ कहते हैं? यह आदत आपकी कार्यक्षमता और खुशी को कैसे प्रभावित करती है, जानें। आइए, बिजी से ईज़ी बनने का मंत्र अपनाएं और समय की कमी से मुक्त होकर जीवन का आनंद लें!”

Read More »