March 23, 2025

मेडिटेशन रूपी नाल द्वारा परमात्मा से जुड़ें (भाग 2) 

मेडिटेशन का अर्थ मन में सकारात्मकता का निर्माण करना है, जिससे हमारी सोच रोजमर्रा के विचारों से ऊपर उठकर एक नई दिशा में जाने लगे। यह मन को खाली करना नहीं, बल्कि वास्तव में, यह मन को सकारात्मक विचारों से भरना है और बुद्धि को आध्यात्मिक स्वरूप; आत्मा और परमात्मा की सकारात्मक छवियों से परिपूर्ण बनाना है। हम अपने भौतिक स्वरूप को तो अच्छी तरह से जानते हैं कि हम कौन हैं, हमारा नाम क्या है, हम क्या काम करते हैं, कहाँ रहते हैं, हमारी राष्ट्रीयता क्या है और हमारा रूप कैसा है। लेकिन यह हमारी अस्थायी पहचान है, जो केवल एक जन्म तक सीमित है।

हमारी सच्ची आध्यात्मिक पहचान क्या है? हम आत्माएं हैं, एक अभौतिक ऊर्जा जो शांति, प्रेम, आनंद, शक्ति, पवित्रता, सत्य और ज्ञान से भरी हुई है। आत्मा भौतिक तत्वों से बनी हुई नहीं है। हमने इस संसार में जन्म लिया है, लेकिन हमारा वास्तविक निवास स्थान परमधाम (शांति धाम, निर्वाण धाम) है, जहाँ हमारे परमपिता परमात्मा भी निवास करते हैं। वे सभी गुणों और शक्तियों के सागर हैं। यह सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि संसार की सभी आत्माओं का परिचय है। अब परमात्मा से जुड़ने की प्रक्रिया में अपने आध्यात्मिक स्वरूप को जागृत करें। स्वयं को एक प्रकाशमान ऊर्जा बिंदु के रूप में देखें और अपने मूल गुणों को अनुभव करें। इसके बाद अपने बुद्धि रूपी नेत्र से आत्मलोक की यात्रा करें। वहां परमात्मा को एक शुद्ध आध्यात्मिक प्रकाश के रूप में देखें और उनसे जुड़ें। परमात्मा की ऊर्जा को आत्मसात करें। यह ऊर्जा एक आध्यात्मिक नाल की तरह हमें परमात्मा से जोड़ती है। आत्मा और परमात्मा के बीच स्थापित एकता ही मेडिटेशन है। योग द्वारा प्राप्त शक्तियों को अपने कर्मों में लाएँ। जब आत्मा इन सात गुणों की शक्तियों से भर जाती है, तो उसके कर्म भी शुद्ध और औरों के लिए प्रेरणादायक बनते हैं। यही मेडिटेशन का जादू है।

(कल भी जारी रहेगा …)

09 july 2025 soul sustenance hindi

क्या आप कार्य और जीवन में संतुलन नहीं बना पा रहे? जानिए आसान तरीके जिनसे आप अपना करियर, परिवार और खुद को बराबर प्राथमिकता दे सकें।

Read More »
08 july 2025 soul sustenance hindi

प्यार का मतलब हमेशा उम्मीदें नहीं होतीं। जानिए कैसे बिना अपेक्षा के प्यार करें और अपनाएं पॉजिटिव एफरमेशन से भरा यह खूबसूरत नजरिया।

Read More »
07 july 2025 soul sustenance hindi

जानिए कैसे करेक्शन, दान और सकारात्मक बातचीत जैसी आध्यात्मिक तकनीकें आपको नकारात्मक अतीत से छुटकारा दिला सकती हैं।

Read More »

Food For Thought