नकारात्मक परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने के 5 तरीके

September 24, 2023

नकारात्मक परिस्थितियों में सकारात्मक  बने रहने के 5 तरीके

  1. हमारे जीवन में किसी भी परीस्थिति का नकारात्मक परिणाम हो सकता है, लेकिन अक्सर हम नकारात्मक परिणाम के बारे में उसके होने से पहले ही सोचना शुरू कर देते हैं और डरने लगते हैं। परंतु विवेकशील बुद्धि और सकारात्मकता से भरपूर मन; किसी भी परिस्थिति में सफलता का अनुभव करने के लिए; बार-बार सकारात्मक परिणामों की ही कल्पना करेगा।
  2. लॉ ऑफ अट्रैक्शन के अनुसार; चिंता एक नकारात्मक ऊर्जा है जिसे हम अपनी स्थिति द्वारा ब्रह्मांड में रेडिएट करते हैं, और बदले में वे हमारे स्वास्थ्य, रिश्ते नातों और साथ ही हमारी धन संपत्ति के लिए नकारात्मक भाग्य को आकर्षित करती है। जबकि सकारात्मक ज्ञान और शक्तियों से भरपूर एफरमेशन का अभ्यास करने से; ब्रह्मांड में पॉजिटिव एनर्जी रेडीएट होती है, जोकि सफलता के साथ हमारा भाग्य पॉजिटिव बनाने में मदद करती है।
  3. क्या आप जानते हैं कि, हर नकारात्मक स्थिति पहले पहले तो बहुत बड़ी लगती है, लेकिन समय और हमारे आगे बढ़ने के साथ, किसी सॉल्यूशन पर पहुंचने के लिए; अपनी सकारात्मकता, परमात्मा की शक्ति और मदद और स्वच्छ बुद्धि का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। हम सभी को अपने प्रैक्टिकल अनुभव द्वारा ये ज्ञात है कि, कुछ समय बाद परिस्थितियाँ स्वयं ही छोटी लगने लगती हैं। इसलिए, जब वे पहली बार आपके जीवन में आएं, तो कभी भी नकारात्मक न सोचें, बल्कि उनका समाधान करने का प्रयास करें।
  4. परमात्म ज्ञान की एक बहुत शक्तिशाली सीख है कि, हर परिस्थिति गुजर जाती है और कोई परिस्थिति परमानेंट नहीं होती, लेकिन ऐसी स्थितियों में स्टेबल और मजबूत बने रहना और आसानी से हार न मानना ही सफलता की चाभी है। साथ ही, हम सभी ने अपने जीवन में इस बात को जरूर अनुभव किया होगा कि, परिस्थितियाँ देर-सबेर कैसे न कैसे ख़त्म हो जाती हैं। लेकिन जब भी वे हमारे जीवन में आएं तो, हमें दृढ़ निश्चय और धैर्यता के साथ कंफ्यूजन से परे रहने की जरूरत है।
  5. इन सबके अलावा, हमें यह भी बहुत गहराई से समझने की जरूरत है कि, हर स्थिति में हमारे लिए कुछ न कुछ फायदेमंद जरूर होता है। नकारात्मक परिस्थितियाँ न केवल हमें अधिक शक्तिशाली और समझदार बनाती हैं, बल्कि वे हमें अलग तरह से सोचने पर भी मजबूर करती हैं, और हमारे जीवन में नई रिएलिटी लाने का काम करती हैं, सफलता के नए रास्तों पर ले जाती हैं, जो हमारी लाइफ में शायद कभी भी नहीं आते, अगर ये परिस्थिति न आई होती।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

रिश्तों में पीड़ा से मुक्त होने का अनुभव (भाग 2)

रिश्तों में पीड़ा से मुक्त होने का अनुभव (भाग 2)

रिश्तों में पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए क्षमा करें, नकारात्मकता छोड़ें और आत्मिक रूप से आगे बढ़ें। प्रेम और करुणा से रिश्तों को संतुलित बनाएं। 🌸

Read More »