June 14, 2025

परमात्मा: ब्रह्मांड का अल्फा पॉइंट

परमात्मा, ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली आध्यात्मिक एनर्जी हैं। उनके अस्तित्व से ही दुनिया का अस्तित्व है, क्योंकि उनकी “पवित्रता और शक्ति” से ही दुनिया में कम होती हुईं आध्यात्मिक अच्छाईयां और दिव्यता, वापस भरपूर होकर नया जीवन देती हैं। हमने कई सालों तक, उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में, भजनों में याद किया है, हजारों वर्षों तक उन्हें निहारा है और हर सांस में उनकी प्रतीक्षा की है। वह प्रेम और सम्मान के साथ हमारी हर याद को, प्यार को सुनते हैं और दुनिया की हर आत्मा के कण-कण में अपनी अद्भुत आध्यात्मिक प्रतिभा बिखेरकर उसे शांति, प्रेम और आनंद से भर देते हैं। उनके द्वारा बनाए गए संसार का स्मरण धार्मिक पुस्तकों में किया जाता है और प्रत्येक मनुष्य उसका सम्मान करता है, जिसे दुनिया भर में अलग-अलग नाम; स्वर्ग, बहिस्त, हेवेन, अल्लाह का बगीचा, ईडन का बगीचा इत्यादि से बुलाया जाता है।

 

परमात्मा – ब्रह्मांड का अल्फा पॉइंट; मुख्य बिंदु, सर्वोच्च अस्तित्व, दिव्यता का सर्वोच्च स्रोत – हमारे परम पिता, माता, शिक्षक, मित्र और गुरु हैं। वह हमारे द्वारा इस पूरे चक्र में निभाई जाने वाली हर कहानी, हर किरदार में हमारे हर सपने को पूरा करता है। तो, हम इस आध्यात्मिक अल्फ़ा पॉइंट को जितना भी अधिक प्यार और सम्मान दें, यह हमेशा उनकी योग्यता से कम ही होगा। आइए, हम अपने जीवन के हर कदम पर उन्हें याद रखें, उन्हें दिल से धन्यवाद दें। ऐसा करने से वे सदा हमारे दिलों में रहकर, उसे पूरी तरह से शुद्ध कर रहे हैं। उनकी हमसे बस इतनी सी ही आस है, और केवल यही एक चीज है जो हम उन्हें हमारे लिए किए गए हर खूबसूरत काम के बदले में दे सकते हैं।

11 july 2025 soul sustenance hindi

https://youtu.be/Q2-JZbVPHhI ऐसी धारणा है कि कुछ ग्रहों, स्थानों, नंबर्स, रंगों, वस्तुओं, लोगों और या फिर कुछ दुष्ट मनुष्य-आत्माओं की एनर्जी और वाईब्रेशन जोकि साकार शरीर से परे; सूक्ष्म शरीर में

Read More »
10 july 2025 soul sustenance hindi

क्या भाग्य भगवान तय करते हैं या हमारे कर्म? जानिए कैसे “ला ऑफ कर्मा” आपके विचारों व कार्यों से आपका भविष्य तय करता है!

Read More »
09 july 2025 soul sustenance hindi

क्या आप कार्य और जीवन में संतुलन नहीं बना पा रहे? जानिए आसान तरीके जिनसे आप अपना करियर, परिवार और खुद को बराबर प्राथमिकता दे सकें।

Read More »

Food For Thought

Worry weakens your and their mind its not love

Worry Weakens Your & Others Mind

Exploring how worry affects not only our emotional state but also that of our loved ones, this blog delves into the power of maintaining a high vibrational energy to truly support and empower those around us in times of need

Read More »