June 6, 2025

परमात्मा माली, हम आत्माएं आध्यात्मिक गुलाब

हमारे आसपास मौजूद भौतिक फूलों की मुख्य विशेषता उनका रंग, रूप और सुगंध है, जिससे हम उनकी सुंदरता का आंकलन करते हैं। इन सभी विशेषताओं का अपना अलग ही महत्व है। वैसे ही खुद को आध्यात्मिकता से परिचित कराना, माना स्वयं को सर्वोच्च आध्यात्मिक माली यानि परमात्मा के हाथों में सौंपना है। एक माली जो धैर्य, अथक परिश्रम, प्रेम, दूरदर्शिता, विश्वास जैसे गुणों से भरपूर होता है वैसे ही इस सृष्टि रूपी बगिया के सर्वोच्च माली इन सभी गुणों के महासागर हैं जिन्हें वे हम सभी को बड़ा करने के लिए यूज़ करते हैं, और हम उनकी देखभाल में समय के साथ-साथ खिलते जाते हैं और सुंदर आध्यात्मिक फूलों में बदल जाते हैं, हमारे कांटे दूर होते जाते हैं।

  1. जब हम स्वयं को आध्यात्मिक फूलों के रूप में देखते हैं, तो हमारा रंग हमारे आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है यह इस बात पर निर्भर करता है कि, हम आध्यात्मिक माली द्वारा बताए गए ज्ञान को कैसे आत्मसात करते हैं और कैसे इसे अपने दैनिक जीवन में; अपने विचारों में, शब्दों में, कार्यों में और रिश्तों में यूज़ करते हैं, उसी अनुसार हमारे रंग उतने ही सुंदर होंगे।
  1. हमारा आध्यात्मिक स्वरूप या अवेयरनेस; सर्वोच्च माली के साथ हमारे संबंध या उनके साथ योग की क्वॉलिटी पर आधारित होता है। परम सत्ता के साथ हमारा जितना गहरा और मजबूत संबंध होगा, उतना ही सुंदर हमारा रूप होगा।
  1. अंत में, हमारी खुशबू पवित्रता, मिठास, विनम्रता, सहनशीलता, निश्चिंतता और अन्य कई दिव्य गुणों का सार है, जिन्हें हम स्वयं में निखारते हैं।

अच्छे रंग, रूप, खुशबू वाले फूल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन्हें देखने और इनके पास जाने से आनंद की अनुभूति होती है। यही बात आध्यात्मिक फूलों पर भी लागू होती है। सबसे सुंदर रंग, रूप और सुगंध के कारण गुलाब को सभी फूलों में सर्वोत्तम माना जाता है। उसी प्रकार से रूहानी गुलाब वह आत्मायें हैं जो निरन्तर रूहानी अवेयरनेस में रहती हैं और अपनी खुशबू दूसरों तक फैलाती रहती हैं। उनके थॉट, बोल और कर्म उनकी इसी अवेअरनेस के अनुसार ही परिभाषित होते हैं। उनका परमात्मा व आध्यात्मिक माली के साथ एक बहुत ही सुंदर और गहरा रिश्ता होता है और वे हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि, अन्य सभी लोग भी उस सुंदर रिश्ते का अनुभव करें और परमात्मा की इच्छानुसार सभी आत्माएं आध्यात्मिक गुलाब बनें। और ये आध्यात्मिक गुलाब परमात्मा की इस इच्छा को पूरी करने में उनकी मदद करते हैं।

16 july 2025 soul sustenance hindi

हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ

Read More »
15 july 2025 soul sustenance hindi

विचारों पर नियंत्रण और सात्विक जीवन अपनाएं – पाएँ शांति, शक्ति और स्वस्थ जीवन की असली कुंजी

Read More »
14 july 2025 soul sustenance hindi

शरीर स्वस्थ हो, तो आत्मा प्रसन्न रहती है… आत्मा और शरीर का संतुलन बनाए रखें सकारात्मक संकल्पों के ज़रिए

Read More »

Food For Thought