प्रबल विश्वास द्वारा बाधाओं पर विजय प्राप्त करना (भाग 1)

September 3, 2024

प्रबल विश्वास द्वारा बाधाओं पर विजय प्राप्त करना (भाग 1)

हमारे वर्तमान जीवन में लगभग प्रत्येक दिन; हमारे मन में, भौतिक शरीर में, हमारे रिश्तों में, धन, व्यक्तिगत या व्यावसायिक भूमिकाओं में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव लाता है। आज पूरी दुनिया में एक भी मनुष्य नहीं है जो इन सभी जीवन के पहलुओं में लगातार सकारात्मकता का अनुभव कर रहा हो। ये सभी पहलू अत्यंत परिवर्तनशील हैं और हर एक वर्तमान और भविष्य में अपने साथ नकारात्मकता या नकारात्मक परिस्थितियों को जीवन में लाते हुए प्रतीत होते हैं। इसका एक बहुत ही सरल कारण यह है कि आज हम शाश्वत विश्व नाटक के एकदम अंत में खड़े हैं, अर्थात् आइरन ऐज या कलियुग के अंत में, जब प्रत्येक मनुष्य आत्मा अपने जन्म और पुनर्जन्म की यात्रा के अंतिम चरण में है। एक ऐसी यात्रा जिसमें उसने कई गलतियाँ की हैं, विशेष रूप से यात्रा के अंतिम भाग में, क्योंकि उसने देहभान में आकर कई गलत कर्म किए हैं और लगातार अपनी आध्यात्मिक शक्ति को खोया है।

 

इसलिए, जीवन के उपरोक्त सभी पहलुओं में समय-समय पर आने वाली समस्याएँ केवल प्रत्येक आत्मा द्वारा किए गए गलत कर्मों का प्रतिबिंब या कर्म फल हैं, विशेष रूप से इस विश्व नाटक के अंतिम भाग में। यदि हम वर्तमान समय में एक ऐसे समय की उम्मीद कर रहे हैं, जब ये सभी चीजें पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी और वे सकारात्मक रहेंगी, तो ऐसा संभव नहीं होगा, जब तक कि आइरन ऐज या कलियुग समाप्त नहीं हो जाता और हम पूरी तरह से पवित्र होने के बाद सोल वर्ल्ड या मनुष्य आत्माओं के सर्वोच्च शांति के आध्यात्मिक घर में वापस नहीं लौट जाते हैं। अतः वापस लौटने से पहले, इस शुद्धिकरण के लिए हमें अपने पिछले सभी नकारात्मक या गलत कर्मों के खातों को, आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा समाप्त करना होगा, साथ ही जीवन के इन पाँच पहलुओं में समस्याओं का सामना करना होगा, जरूरी नहीं कि सभी को एक साथ, लेकिन समय-समय पर एक या एक से ज़्यादा पहलुओं में और उन्हें आसानी से, सकारात्मकता और शक्तियों से पार करना होगा। इस वास्तविकता से भागने के बजाय हमें इसे पूरी तरह से स्वीकार करना होगा और इन पहलुओं को सकारात्मक बनाए रखने के तरीकों की तलाश करने के बजाय, जो हम कुछ हद तक कर पाएंगे क्योंकि ऐसा समय आएगा जब हमारे गहरे प्रयासों के बावजूद इन पहलुओं में नकारात्मकता को पूरी तरह से बदलना हमारे लिए संभव नहीं होगा। हमें इन पहलुओं की सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए और कभी-कभी हम ऐसा कर पाएंगे, लेकिन हर बार हमारे लिए ऐसा करना संभव नहीं होगा कि ये पहलू उतने बेहतर हो जाएं जितना कि हम चाहते हैं और जिस गति से हम चाहते हैं, क्योंकि एक बड़ी संख्या में पिछले नकारात्मक कार्मिक खातों को कम समय में समाप्त करना होगा। 

(कल जारी रहेगा..)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
17 july 2025 soul sustenance hindi

समय अभी ही है

काम टालने की आदत को अब कहें अलविदा! जानिए कैसे एक छोटा सा निर्णय आपकी ज़िंदगी की दिशा बदल सकता है।

Read More »