June 8, 2025

प्रतिदिन एक टू-बी लिस्ट बनाएं और चेक करें

प्रत्येक दिन के अंत में, हम अपनी टू-डू लिस्ट में आइटमों को चेक करते हैं। आइए आज से हम अपनी टू-बी लिस्ट भी देखें। हर दिन स्वयं का मूल्यांकन करना एक अच्छी प्रैक्टिस है जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है। जीवन में किसी न किसी समय, हम अपने आंतरिक व्यक्तित्व के बारे में अन्य लोगों से फीडबॅक पाते हैं कि हम कौन हैं, हम क्या हो सकते हैं और हम अपने को कैसे सुधार सकते हैं? एक नयी पहल यह होगी कि दूसरों की नजरों से स्वयं को जानने के बजाय, हर रोज अपना स्वयं का मूल्यांकन कर अपने आंतरिक व्यक्तित्व में सुधार लाएं। आइए इसके बारे में जानें: 

 

  1. हर दिन जीवन में कई तरह के रोल निभाते हुए क्या आप हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि आप क्या कर रहे हैं नाकि आप क्या बन रहे हैं? चाहे आप जीवन के किसी भी दौर में हों, अपने आप को स्पष्ट रूप से देखना और अपने व्यक्तित्व का मूल्यांकन करना बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें विशेष है – आपकी आदतें, आपका व्यवहार, आपकी वैल्यूज, आपकी क्षमताएं और भी कई क्षेत्र जिन्हें आपको सुधारने की आवश्यकता है।

 

  1. आपके बारे में अन्य लोगों की राय या फीडबेक आमतौर पर उनके दृष्टिकोण, मूड या व्यक्तित्व से प्रभावित होती है। इसलिए, स्व-मूल्यांकन यह समझने का सबसे विश्वसनीय तरीका है कि आप वास्तव में कौन हैं और आप स्वयं को कैसे बदल सकते हैं?

 

  1. अपनी 2 से 3 व्यक्तित्व विशेषताओं के साथ, एक टू-बी लिस्ट बनाएं। उदाहरण के लिए: क्या मैंने सबकी विशेषताओं को देखा और उनकी कमजोरियों को अनदेखा किया? क्या मैं सभी प्रकार के क्रोध और अहंकार से मुक्त रहा? क्या मैं भय और चिंता से मुक्त रहा? क्या मैं अपने आप से, दूसरों से और अपने जीवन के हर दृश्य से संतुष्ट रहा? क्या मैंने बिना किसी ईर्ष्या और तुलना के सबको अपने से आगे रखा? या फिर कोई अन्य व्यक्तित्व लक्षण जो आपको लगता है कि आप में कमी है या आप सुधार करना चाहते हैं। इसे हर रात चेक करें और भरें। अब स्वयं को 10 में से नंबर, या पेर्सेन्टेज या फिर हां या नहीं के साथ मूल्यांकित करें। समय-समय पर अपनी लिस्ट सूची में व्यक्तित्व विशेषताओं को बदलते रहें या उन्हें कुछ समय के लिए समान रखें और फिर अपनी व्यक्तिगत पसंद और अपनी आंतरिक आवश्यकता के आधार पर बदलें।

 

  1. हर रात सोने से पहले स्वयं के मूल्यांकन में केवल कुछ मिनट लगते हैं। प्रतिदिन अपनी प्रगति को नोट करने के लिए एक छोटी सी डायरी बनाएं। आपके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को बदलने और सुधारने में ये बहुत लाभकारी है। यह आपको धीरे-धीरे अपने स्व-परिवर्तन के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करता है।
16 july 2025 soul sustenance hindi

हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ

Read More »
15 july 2025 soul sustenance hindi

विचारों पर नियंत्रण और सात्विक जीवन अपनाएं – पाएँ शांति, शक्ति और स्वस्थ जीवन की असली कुंजी

Read More »
14 july 2025 soul sustenance hindi

शरीर स्वस्थ हो, तो आत्मा प्रसन्न रहती है… आत्मा और शरीर का संतुलन बनाए रखें सकारात्मक संकल्पों के ज़रिए

Read More »

Food For Thought