11th Dec 2024 Soul Sustenence Hindi

December 11, 2024

सच्ची सफलता का मूल सिद्धांत

कभी-कभी जीवन में जब हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाते, तो कहते हैं – मैं असफल रहा, मैंने हार मान ली। खुद को असफल कहना अपने प्रति अन्याय करने जैसा है। इसलिए खुद को हमेशा सच में सफल मानना शुरू करें।  लेकिन वास्तविकता में जब हम अपने प्लान के मुताबिक परिणाम नहीं पाते, तो खुद को असफल मान लेते हैं। अतः हमें सफलता के मूल को समझना अतिआवश्यक  है।

 

  1. सफलता यह नहीं है कि आप क्या करते हैं, सफलता यह है कि आप कौन हैं। यह “मैं” के बारे में है- मैं, वह आत्मा, जो सोचती है, महसूस करती है, बोलती है, व्यवहार करती है, हर कार्य पूरा करती है और लक्ष्यों को प्राप्त करती है। सफलता “मैं” आत्मा से शुरू होती है, कर्म से नहीं। अर्थात सफलता आत्मा की पहचान होनी चाहिए नाकि शरीर की। 

 

  1. अगर आप दुखी, परेशान, क्रोधित या अहंकारी हैं और बाहरी दुनिया में अपनी इच्छाएं पूरी करते हैं, तो क्या आप खुद को सफल कह सकते हैं? यह संभव नहीं है क्योंकि आप खुद से खुश नहीं हैं।

 

  1. याद रखें, वास्तव में आप सफल तब हैं जब आप खुश, दयालु और करुणामय हैं। आप सफल हैं यदि आप लोगों से जुड़ते हैं, चाहे उनकी उपलब्धियां, पद या उम्र कुछ भी हो। आप सफल हैं यदि आप अपने ज्ञान को बांटते हैं और दूसरों के साथ सहयोग करते हैं।

 

  1. जब आप आत्मिक स्तर पर सफल हैं और बाहरी दुनिया में कर्म करते हैं, तो आप अपनी उपलब्धियों का आनंद लेते हैं। अगर आपको वह नहीं मिलता जो आप चाहते थे, तो भी याद रखें, कि आप सफल हैं। बस वह उपलब्धि मिलना अभी बाकी है। आपके पास दोबारा कोशिश करने और पाने की ऊर्जा होगी।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
12 May 2025 soul sustenance Hindi

मुश्किल समय में लोगों से बात करें… उनके बारे में बातें न करें

रिश्तों में खुलकर बात करना क्यों ज़रूरी है? जानिए कैसे दूसरों से शिकायत करने की बजाय, अपने मतभेद सीधे उस व्यक्ति से शेयर करने से रिश्ते मजबूत बनते हैं। साथ ही, नेगेटिव वाइब्रेशन से कैसे बचें और पॉजिटिव संवाद से संबंधों को गहराई दें

Read More »
11 May 2025 soul sustenance Hindi

अपनी सकारात्मकता की ढाल को मजबूत बनाएं

सकारात्मकता की शील्ड से खुद को नकारात्मक परिस्थितियों से बचाएं! अपनाएं 8 पॉजिटिव टिप्स जैसे आध्यात्मिक जागरूकता, परमात्मा का साथ, और अंतर्मुखता का अभ्यास। इस लेख में जानिए कैसे बनें मानसिक रूप से मज़बूत और शांत

Read More »