April 23, 2025

सही कर्म का चुनाव करें (भाग 3)

  1. हर समाज में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के कर्म प्रचलित हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, क्या जीवन में विभिन्न कार्य करते समय हम कभी यह सोचते हैं कि, हमारे कौन से कार्य सकारात्मक या फिर अच्छे हैं और कौन से नकारात्मक या बुरे? मान लीजिए, कि आज आपने अपने ऑफिस में कार्य क्षेत्र से संबंधित कई लोगों से मुलाकात की और हर किसी के साथ अपने थॉट्स, फीलिंग्स के साथ-साथ अपने शब्दों और कार्य के माध्यम से कुछ शेयर किया; तो आपने कभी ये ध्यान दिया कि; कुछ लोगों के साथ आप सकारात्मक होते हैं, कुछ के साथ न्यूट्रल होते हैं और जबकि कुछ एक के साथ आप नकारात्मक हो जाते हैं। तो क्या आप हर रोज अपने कार्यों की समीक्षा करते हैं और फिर भविष्य के लिए उनमें सुधार लाते हैं? लेकिन उससे भी पहले अच्छे और बुरे का ज्ञान होना जरूरी है और फिर उसके आधार पर आपके कर्म भी वैसे ही हो जाते हैं। तो हर दिन यह हमारा होमवर्क होना चाहिए, क्योंकि हम स्वयं के छात्र भी हैं और शिक्षक भी।
  2. हम सभी एक आध्यात्मिक यात्री भी हैं और हम आज जो कुछ भी करते हैं उसके संस्कार हम अपने भविष्य और आने वाले जन्मों में ले जाते हैं। तो ये सोचने की बात है कि, क्या हम नकारात्मक कर्मो के कारण; गलत और बुरे संस्कारों का बोझ ढोना चाहते हैं या फिर अच्छे और सही कार्यों से प्राप्त ढेर सारी दुआओं के साथ अपनी आगे की यात्रा करना चाहते हैं, यह हमारी अपनी पसंद है। हम अपने रिश्तों, अपने भौतिक शरीर, अपनी संपत्ति या यहां तक कि, अपने इस जन्म की भूमिका को भी अपने अगले जन्म में साथ नहीं ले जा सकते हैं। और इस भौतिक शरीर को छोड़ते ही ये सब बदल जाता है। फिर केवल हमारे संस्कार ही बचते हैं, जो हमारे कर्मों के आधार पर बनते हैं। सकारात्मक कार्य हमें सकारात्मक संस्कारों से भर देंगे और नकारात्मक कार्य नकारात्मक संस्कारों से। इसलिए यदि हमारे संस्कार सकारात्मक और सुंदर हैं, तो हमें अपने अगले जन्म में सुंदर और स्वस्थ शरीर, उत्तम रिश्ते, धन संपत्ति और बहुत अच्छी भूमिकाएँ मिलेंगी।
22 May 2025 soul sustenance Hindi

सत्यता हमारे मौलिक गुणों में से एक है। जानिए कैसे झूठ से दूर रहकर, ईमानदारी और सच्चाई से भरा जीवन जी सकते हैं – शक्ति, शांति और सरलता के साथ।

Read More »
सत्यता हमारे मौलिक गुणों में से एक है। जानिए कैसे झूठ से दूर रहकर, ईमानदारी और सच्चाई से भरा जीवन जी सकते हैं – शक्ति, शांति और सरलता के साथ।

सत्यता हमारे मौलिक गुणों में से एक है। जानिए कैसे झूठ से दूर रहकर, ईमानदारी और सच्चाई से भरा जीवन जी सकते हैं – शक्ति, शांति और सरलता के साथ।

Read More »
काम और ज़िम्मेदारियों के बीच बच्चों को समय न दे पाने का अपराधबोध सताता है? चिंता न करें। आपके विचार और भावनाएं ही बच्चों पर गहरा असर डालती हैं। शक्तिशाली सोच, आध्यात्मिकता और स्थिर ऊर्जा से न केवल आपका अपराधबोध कम होगा, बल्कि बच्चों के साथ संबंध भी सशक्त होंगे।

काम और ज़िम्मेदारियों के बीच बच्चों को समय न दे पाने का अपराधबोध सताता है? चिंता न करें। आपके विचार और भावनाएं ही बच्चों पर गहरा असर डालती हैं। शक्तिशाली

Read More »

Food For Thought