
परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 4)
जानिए कैसे “परमात्म साथ” से हमारी आत्मिक शक्तियाँ बढ़ती हैं और हम जीवन की नकारात्मकता से ऊपर उठकर आंतरिक रूप से मज़बूत बन सकते हैं।
October 26, 2023
आपके जीवन में; जब कोई परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होती, तो क्या आप उसे समस्या, संकट, अराजकता (केओस) या दुर्भाग्य का नाम देते हैं? वास्तव में, अगर देखें तो, यह जीवन का एक दृश्य मात्र है, और वह जैसा होना चाहिए वैसा ही है। जो पहले से ही होना तय है उसके बारे में सिर्फ इसलिए सोचना क्योंकि, वह आपकी उम्मीदों से मेल नहीं खाता, उससे क्लियर करने वा पार पाने में आपकी आंतरिक शक्ति नष्ट हो जाती है। कोई भी स्थिति वास्तव में समस्या नहीं होती, लेकिन उसके बारे में हमारी धारणा उसे समस्या बना देती है। हमारे मन की समझ के ऊपर हमारी परिस्थिति डिपेंड करती है। अक्सर हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में; दोषारोपण, आलोचना, सवाल करके नकारात्मक एनर्जी रेडीएट ऊर्जा करते हैं, जबकि सिचुएशन हमारे नियंत्रण में नहीं होती हैं। इसलिए जो हुआ उसे स्वीकार करने से मन शांत हो जाता है। हमारी कार्यकुशलता एवं निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। हम अपने मन की शांति की अवस्था में सॉल्यूशन ढूंढने और नई संभावनाएं देखना शुरू करते हैं। हमारी शांति उस परिस्थिति को प्रभावित करके उसे नियंत्रित करती है। तो आइए; हमेशा उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो हमारे नियंत्रण में है और वो हैं – हमारे रिस्पॉन्स (प्रतिक्रिया)। परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करें और अगर कुछ नहीं किया जा सकता हो, तो इसे गरिमा के साथ स्वीकार करें। स्वयं को याद दिलाएं, मैं एक्सटर्नल फैक्टर्स की परवाह किए बिना, अपने मन की स्थिति की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं अपने मन का स्वामी हूं तो अपने जीवन में आने वाली परिस्थितियों का भी स्वामी हूं।
याद करें कि, बचपन से लेकर अब तक, इतने वर्षों में हमने बहुत सारी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिन पर हमें गर्व है और इन्हें हासिल करने में हमें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है, कई कठिनाइयाँ, रुकावटें या फिर असहमतियाँ भी रही होंगी। उन सारे समय को याद करें, कि आपने उन्हें कैसे पार किया। आप पाएंगे कि, चैलेंज पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय आपने सॉल्यूशन पर ध्यान केंद्रित करने से बेहतर परिणाम पाए होंगे। इसलिए, अपने स्वास्थ्य, रिश्तों, किसी प्रोजेक्ट या फाइनेंस से जुड़े मुद्दे का सॉल्यूशन ढूंढने का दृष्टिकोण विकसित करें। चुनौतियों के समय को न टालें नाही उसमें देरी करें। एक प्रॉब्लम सॉल्वर के रूप में अपने सपनों को लक्ष्यों में और लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलना शुरू करें। और याद रखें कि, अपनी सॉल्यूशन ओरिएंटेड मानसिकता से आप अपने रास्ते में आने वाली हर बात को संभाल सकते हैं।
जानिए कैसे “परमात्म साथ” से हमारी आत्मिक शक्तियाँ बढ़ती हैं और हम जीवन की नकारात्मकता से ऊपर उठकर आंतरिक रूप से मज़बूत बन सकते हैं।
हम अक्सर इंद्रियों के सुखों के पीछे भागते हैं, लेकिन सच्चा आनंद तो परमात्मा के साथ से मिलता है। ईश्वर हमें दुनियावी सुखों से नहीं रोकते, बस इतना कहते हैं — मुझे मत भूलो। इस भाग में जानिए, कैसे ईश्वर से जुड़ाव जीवन को देता है नई दिशा, स्थायी संतोष और गहराई।
ईश्वर से जुड़ना सिर्फ़ शांति ही नहीं, बल्कि सुंदर भाग्य भी देता है। जानिए कैसे परमात्मा से जुड़कर हर क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।