June 22, 2025

सुप्रीम गुरु: परमपिता परमात्मा से आशीर्वाद लेने के 5 तरीके

  1. अपने प्यारे परमपिता के साथ दिन की शुरुआत करें – हर दिन सुबह उठकर अपने सुंदर आत्मिक स्वरूप का अनुभव करें और साइलेंट सोल वर्ल्ड में स्वयं को देखें और परमपिता परमात्मा के आध्यात्मिक प्रकाश और शक्तियों में खो जाएं। हर रोज इस अनुभव में कम से कम 20 मिनट व्यतीत करें। यह परमपिता परमात्मा के साथ जुड़ने और उनसे प्यारे-प्यारे आशीर्वाद प्राप्त करने की श्रेष्ठ चाबी है।
  1. स्वयं को दिव्य, पॉजिटिव और शक्तिशाली बनाएं – एक सम्पूर्ण व्यक्ति वह है जो अच्छाई और दिव्यता से भरपूर हो, जो हमेशा सही सोचता और करता हो और सभी परिस्थितियों में स्ट्रॉन्ग फील करता हो। जब आप स्वयं को इन तीन बातों में भरपूर अनुभव करते हैं, तो परमात्मा आपको अपने प्यार, खुशी और सम्मान से भर देंगे और आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का अनुभव करेंगे।
  1. आध्यात्मिक ज्ञान को अपना निजी खजाना बनाएं – जितना अधिक आप हर दिन आध्यात्मिक ज्ञान को सुनते हैं, उतना ही अधिक आप परमात्मा के साथ गहरे और अदृश्य बंधन में बंधते जाते हैं। परमपिता परमात्मा ज्ञान के सागर हैं और वे हमारे जीवन को ज्ञान और विवेक के खजाने से भर देते हैं, हम ज्ञान के द्वारा परमात्मा से डिवाइन ब्लेसिंग प्राप्त करते हैं और परमात्म ज्ञान का मंथन करने से, दूसरों के साथ शेयर करने से और इसे जीवन के हर कार्य में एप्लाई करने से हम इन आध्यात्मिक खजानों से भर जाते हैं।
  1. अपने जीवन में परमपिता परमात्मा से सबसे ज्यादा प्यार करें – परमपिता परमात्मा पूरे ब्रह्मांड में सबसे सुंदर और दिव्य चेतना हैं। जितना अधिक आप उनसे प्रेम करते हैं और उन्हें अपने सबसे प्यारे साथी के रूप में सदा अपने साथ रखते हैं, उतना ही अधिक आप स्वयं को खुश, हल्का और भरपूर महसूस करते हैं। उनका आनंद भरा आशीर्वाद आपको छू करके, एक नया इंसान बना देगा, जो परमात्मा की प्योर लाइट में हंसता मुस्कुराता है, देखता है, बोलता है और हर कार्य करता है।
  1. अपने हर रिश्ते में परमात्मा के मैजिक को अनुभव करें – हमारे जीवन में आने वाला हर व्यक्ति परमात्मा का बच्चा और फरिश्ता है। इसलिए अपने सभी रिश्तों से संतुष्ट रहना और परमात्मा के सुंदर गुणों और अच्छाई से भरपूर करना माना, हमारे लिए उनके गहरे प्रेम का रिटर्न देना है। तो जितना अधिक हम ऐसा करते हैं, उतना ही अधिक परमात्मा हमसे खुश होकर, हमारे मन और दिल को लगातार दुआएं देते रहते हैं।
16 july 2025 soul sustenance hindi

हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ

Read More »
15 july 2025 soul sustenance hindi

विचारों पर नियंत्रण और सात्विक जीवन अपनाएं – पाएँ शांति, शक्ति और स्वस्थ जीवन की असली कुंजी

Read More »
14 july 2025 soul sustenance hindi

शरीर स्वस्थ हो, तो आत्मा प्रसन्न रहती है… आत्मा और शरीर का संतुलन बनाए रखें सकारात्मक संकल्पों के ज़रिए

Read More »

Food For Thought

Rising above others mistakes bk shivani

Rising Above Others Mistakes

The choice between living in an era of strife (Kalyug) or peace (Satyug) lies within us. By adopting qualities of giving, forgiveness, and love, we can create a personal era of Satyug, irrespective of the external environment of Kalyug.

Read More »
When-results-dont-match-your-dreams-a-path-to-acceptance-and-strength

जब रिजल्ट आपके अनुसार न हो : स्वीकार करें और आगे बढ़ें

जब रिजल्ट हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं होता है, तो मन में निराशा आना स्वाभाविक है। लेकिन असली शक्ति इसमें है कि हम इसे स्वीकार करें, अपने अंदर की शक्ति को जगाएं। ये अभ्यास आपको भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाता

Read More »