June 18, 2025

दूसरों के साथ ऊर्जा के लेन-देन को बेहतर बनाएं (भाग 3)

हर रिश्ते में आध्यात्मिक समझ लाएं

हम हररोज़ कई लोगों से मिलते हैं, बात करते हैं और अपने विचारों, भावनाओं, नजरिए, शब्दों और कर्मों के माध्यम से ऊर्जा का लेन-देन करते हैं। लेकिन अगर यह सब हम सामान्य सोच के साथ करते हैं, तो उस ऊर्जा की गुणवत्ता कम हो जाती है और कई बार आपसी मतभेद भी हो जाते हैं। इसका समाधान है – परमात्मा के ज्ञान का पुल बनाना। मतलब, दूसरों के साथ आध्यात्मिक समझ, आध्यात्मिक प्रेम, आत्मिक नज़दीकी और अच्छाई का आध्यात्मिक आदान-प्रदान करना। क्योंकि जितना अधिक यह पुल मज़बूत होगा, उतना ही अधिक हम परमात्मा की सकारात्मक ऊर्जा दूसरों तक पहुँचाते रहेंगे और उनसे भी वही ऊर्जा पाएँगे। साथ ही, यह ऊर्जा पूरे वातावरण में भी फैलती है। इससे अलग-अलग आत्माओं के साथ हमारे अच्छे संबंध बनते हैं और एक चेन रिएक्शन की तरह अच्छाई और आत्मिक नज़दीकी का माहौल तैयार होता है। यह अलग-अलग स्वभाव वाली आत्माओं को भी एक करता है और चारों ओर आध्यात्मिक शक्ति का वातावरण बनाता है।

दूसरों से ज़रूरत से ज़्यादा लगाव न रखें

अगर हम अपने रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा का जाल (वेब) बनाना चाहते हैं, तो हमें बहुत मिठास और नम्रता के साथ दूसरों से जुड़ना चाहिए। लेकिन साथ ही, मन में थोड़ी मानसिक दूरी भी बनाए रखना ज़रूरी है। क्योंकि जब हम किसी से ज़्यादा लगाव रखते हैं, तो हमारे अंदर उम्मीदें पैदा होती हैं और फिर चाहनाएं और अपेक्षाएं पैदा होती हैं — जिससे दुख, डर, चिंता और तनाव जैसी नकारात्मक भावनाएं जन्म लेती हैं। इससे रिश्तों की ऊर्जा कमज़ोर और भारी हो जाती है, और यह भारीपन सामने वाले तक भी पहुँचता है। इसलिए, दूसरों के कार्यों को ध्यान से देखें, उन्हें सराहें, लेकिन मन से उनके साथ ज़्यादा जुड़ें नहीं। खुले दिल से जिएं और उनके प्रति आत्मिक प्रेम बनाए रखें। जब आप ऐसा करेंगे, तो आप भी खुश रहेंगे और सामने वाला भी — और आपके रिश्तों में हमेशा शांति, सकारात्मकता और संतुष्टि बनी रहेगी।

16 july 2025 soul sustenance hindi

हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ

Read More »
15 july 2025 soul sustenance hindi

विचारों पर नियंत्रण और सात्विक जीवन अपनाएं – पाएँ शांति, शक्ति और स्वस्थ जीवन की असली कुंजी

Read More »
14 july 2025 soul sustenance hindi

शरीर स्वस्थ हो, तो आत्मा प्रसन्न रहती है… आत्मा और शरीर का संतुलन बनाए रखें सकारात्मक संकल्पों के ज़रिए

Read More »

Food For Thought

Finish your problems using god's power bk shivani

Finish Your Problems Using God’s Powers

The journey towards a life enriched with purity, happiness, and inner peace begins with embracing the divine wisdom. It’s about understanding and applying the teachings of God in our everyday lives. We are encouraged to take ownership of our spiritual

Read More »