14th June 2024 Soul Sustenence Hindi

June 14, 2024

विनम्र रहें और सभी को सम्मान दें

प्रत्येक समाज और यहाँ तक कि प्रत्येक परिवार आपसी व्यवहार को मेंटेन रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करते हैं। ये नियम लोगों को उनके रोल और पोजिशन के आधार पर रिगार्ड देने के लिए एक कोड ऑफ कंडक्ट की तरह काम करते हैं। कुछ भूमिकाओं को निभाते हुए, हम लोगों को किस प्रकार सम्मान देते हैं, उनके साथ कैसे व्यवहार करते हैं, उन्हें कैसे ट्रीट करते हैं या फिर कैसे रेसिप्रोकेट करते हैं, इन सबके लिए रूल्स निर्धारित करना और उन्हें फॉलो करना; उस भूमिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, कभी-कभी हमारा अहंकार हमें इन निर्धारित नियमों का पालन करने की अनुमति नहीं देता है, खासकर यदि हमें कोई अप्रिय अनुभव हुआ हो या हम लोगों के बारे में नकारात्मक धारणा रखते हों। आइए, नीचे बताए गए रूल्स और उनका पालन करने से कैसे हम और हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं, के बारे में समझें:

  1. स्वयं को डिफरेंट लेवल यानि कि आपके परिवार, आपके समाज, आपकी आस्था या देश में अपनाए जाने वाले नियमों और सम्मानों से परिचित कराएं। लोगों से पूछकर और उन्हें ऑब्जर्व करके सीखें।

  1. जिन लोगों को आप जानते हैं उनके बारे में अपने थॉट्स को चेक करें। इसकी शुरुआत उन लोगों से करें जो आपसे उम्र में बड़े हैं, ऊंचे पदों पर आसीन हैं, आपसे बेहतर काम कर रहे हैं या फिर एप्रिशिएट किए जा रहे हैं। यदि उनके प्रति आपके मन में ईर्ष्या, इनफेरियोरिटी या उदासीनता के विचार हों तो अपने मन को समझाएं- उनकी रोल और पोजिशन के प्रति सम्मान व्यक्त करना मेरी जिम्मेदारी है।

  1. अपने से उम्र में, रोल वा पद में छोटे या फिर इक्वल पोजिशन वाले व्यक्तियों के साथ भी विनम्र रहें। भले ही दूसरे उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करें, फिर भी आप विनम्र रहें।

  1. जब आप लोगों को सम्मान देते हैं, तो पॉजिटिविटी क्रिएट होती है जिससे आपके अंदर सद्भावना विकसित होती है। लोग चाहे कुछ भी करें, लेकिन उनके साथ अच्छा व्यवहार करना ताकत की निशानी है। आएं अपनी इगो के ऊपर नैतिकता को विजय दिलाएं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
काम और ज़िम्मेदारियों के बीच बच्चों को समय न दे पाने का अपराधबोध सताता है? चिंता न करें। आपके विचार और भावनाएं ही बच्चों पर गहरा असर डालती हैं। शक्तिशाली सोच, आध्यात्मिकता और स्थिर ऊर्जा से न केवल आपका अपराधबोध कम होगा, बल्कि बच्चों के साथ संबंध भी सशक्त होंगे।

बच्चों के साथ समय न बिता पाने की ग्लानि कैसे दूर करें

काम और ज़िम्मेदारियों के बीच बच्चों को समय न दे पाने का अपराधबोध सताता है? चिंता न करें। आपके विचार और भावनाएं ही बच्चों पर गहरा असर डालती हैं। शक्तिशाली सोच, आध्यात्मिकता और स्थिर ऊर्जा से न केवल आपका अपराधबोध कम होगा, बल्कि बच्चों के साथ संबंध भी सशक्त होंगे।

Read More »
जीवन में बदलाव तय है, लेकिन स्थिर रहना कला है। इस लेख में जानिए 5 तरीके जो आपको अंदर से मजबूत बनाएंगे – आत्मनिरीक्षण, पॉजिटिव दृष्टिकोण, तैयारी, स्व-परिवर्तन और परमात्मा का साथ। इन उपायों से हर परिवर्तन बनेगा विकास का रास्ता।

परिवर्तन के समय स्टेबल रहने के 5 तरीके