29th jan 2025 soul sustenence hindi

January 29, 2025

योग के 7 सुंदर लाभ

  1. योग मन का एक सुंदर अभ्यास है, जिसमें हम अपने रियल सेल्फ यानि कि आत्मा से जुड़ते हैं उसे जानते हैं और उसके गुणों का अनुभव करते हैं। साथ ही, योग के द्वारा हम परमात्मा – सर्वोच्च आत्मा से जुड़ते हैं और उनके गुणों को अपने अंदर समाहित करते हैं।

 

  1. जितना अधिक हम योग का अभ्यास करेंगे, हम उतने ही अधिक सकारात्मक, पवित्र और शक्तिशाली बनेंगे। हमारे विचार, भावनाएं और दृष्टिकोण में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

 

  1. योग हमारी भावनात्मक प्रतिरक्षा और आंतरिक शक्ति को बढ़ाता है, जिससे हम जीवन की विभिन्न नकारात्मक परिस्थितियों से सुरक्षित रहते हैं।

 

  1. योग हमें अपनी आत्मा और परमात्मा से जोड़ता है और गहराई से उन्हें जानने में मदद करता है और उनके साथ एक सुंदर रिश्ता बनाने में मदद करता है।

 

  1. योग के नियमित अभ्यास से आध्यात्मिक ज्ञान को समझना आसान हो जाता है। यह हमें आध्यात्मिक ज्ञान का स्वरूप बनाता है। हमारे सोचने-समझने की शक्ति को नयी दिशा प्रदान करता है, नए और रचनात्मक तरीके विकसित करता है और हमें बॉडी कॉन्शियसनेस से सोल कॉन्शियसनेस की ओर ले जाता है। 

 

  1. योग, परमात्मा का दिया हुआ एक सुंदर उपहार है, जिसे वह स्वयं हमें सिखाते हैं ताकि हम आत्माएं शक्तिशाली बनें और जीवन में नई वास्तविकताएं बनाएं। और ये नई वास्तविकताएं; हमारे घरों, कार्यस्थलों पर और जीवन के हर क्षेत्र में शांति, प्रेम और खुशी से भरी हुई स्वर्ग जैसी प्रतीत होती हैं।

 

  1. योग से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुंदर होता है, हमारे आंतरिक और बाहरी व्यक्तित्व में सुधार आता है। हर क्षेत्र में, हमारी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती जाती है। सबसे महत्वपूर्ण, हमारे संबंध संघर्ष-मुक्त हो जाते हैं और आपसी शुभकामनाओं, सम्मान और सहयोग से भर जाते हैं। साथ ही, हम ज्यादा ईमानदारी, स्वच्छता और सफलता के साथ धन अर्जित करना भी शुरू करते हैं।
27 march 2025 soul sustenance hindi

अपने जीवन में 6 प्रकार की संतुष्टता लाएं

“क्या आप सच में अपने जीवन से संतुष्ट हैं? जानिए आत्मसंतुष्टि के 6 गहरे आयाम – स्वयं, रिश्ते, परमात्मा और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाकर अपने भीतर स्थायी खुशी और संतोष कैसे पाएं!”

Read More »
26 march 2025 soul sustenance hindi

ईज़ी रहें, बिजी नहीं

“क्या आप हमेशा ‘मैं बहुत बिजी हूं’ कहते हैं? यह आदत आपकी कार्यक्षमता और खुशी को कैसे प्रभावित करती है, जानें। आइए, बिजी से ईज़ी बनने का मंत्र अपनाएं और समय की कमी से मुक्त होकर जीवन का आनंद लें!”

Read More »
25 march 2025 soul sustenance hindi

आध्यात्मिक समझ से भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को समाप्त करें

भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को आध्यात्मिक समझ से समाप्त करें। तुलना और ईर्ष्या को छोड़कर प्रेम, सम्मान और आत्म-संतोष को अपनाएँ। ✨🕊️

Read More »