हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस एक वैश्विक जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज में तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गई थी।
इसी दिशा में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य देश में नशे की मांग को कम करना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा समुदायों के माध्यम से एक स्वस्थ व नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।
इस अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए कुछ जागरूकता पोस्टर्स इस गैलरी में उपलब्ध हैं।
आइए, इन संदेशों को देखें, समझें और तंबाकू मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।








