आंतरिक सुंदरता (इनर ब्यूटी) के तीन दर्पण (भाग 2)

कल के सन्देश में हमने पहले दर्पण, आध्यात्मिक ज्ञान के दर्पण की चर्चा की थी। यह दर्पण आपको परमात्मा को भी दिखाएगा और साथ ही आपको उनके गुणों, शब्दों और कार्यों के बारे में भी याद दिलाएगा; जिससे आप यह चेक कर पाएंगे कि, आप इन सभी विशेषताओ में परमात्मा से कितने दूर हैं और यह आपको उन गुणों को धारण करने में, ऐसे बोल बोलने में और कर्म करने में उनको फॉलो करने के लिए प्रभावित और प्रेरित भी करेगा। आखिर में यह आध्यत्मिक दर्पण; आपके सामने परमात्मा के व्यक्तित्व को प्रकट करके, उनके साथ आपको अपने रिश्ते की याद दिलाएगा, उसे मजबूत करेगा और कई अलग-अलग युक्तियों द्वारा उनके साथ गहरा और अपनत्व का संबंध बनाने में आपकी मदद करेगा, जिससे आपको और दूसरों को भी लाभ होगा।
आपके द्वारा हर दिन पढ़ा गया ज्ञान आपको यह देखने और महसूस करने में मदद करेगा कि, आपने पिछले 24 घंटों में अपनी सोच में और कर्म करते समय क्या-क्या गलतियाँ की हैं और साथ ही परमात्मा की याद में कितना रहे, कितना समय उनसे दूर रहकर क्या-क्या गलतियाँ की हैं और साथ ही आप यह भी देख सकेंगे कि, आपने इस दौरान सकारात्मक रूप से क्या-क्या किया, और ऐसे क्षण आपको भविष्य में भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा, आध्यात्मिक ज्ञान का दर्पण; आपको आने वाले दिन के लिए एलर्ट रहने और परमातम ज्ञान के आधार पर थॉट्स क्रिएट करने, कार्य करने और सर्वोच्च सत्ता के साथ संबंध का अनुभव करने में भी मदद करेगा। क्या आप जानते हैं कि, बहुत से लोगों का यह सामान्य अनुभव है कि; सुबह के समय पढ़ा गया आध्यात्मिक ज्ञान समयानुसार बहुत जरूरी महसूस होता है। और आमतौर पर यह आध्यात्मिक ज्ञान; आपके पिछले 24 घंटों की "एक्टीविटी और मेंटल स्टेट का एक्यूरेट रिफ्लेक्शन" होता है और हर दिन परमात्म ज्ञान; आपको आपकी जरूरत के अनुसार, आपके जीवन में स्वयं के लिए, आपके रिश्तों के लिए और आपके पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्र की कई नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करने के लिए मोटिवेशन देता है। दरअसल यह "लॉ ऑफ अट्रैक्शन" है। हमारी कांशियसनेस (चेतना) और आंतरिक जरूरतें आध्यात्मिक ज्ञान को हमारी ओर आकर्षित करती हैं और हमें परमात्मा के करीब लाती हैं, जो हमारे सभी सवालों का जवाब देते हैं और जीवन के बारे में; हमारे सभी संदेहों को हर दिन शेयर किए गए स्पिरिचुअल ज्ञान के माध्यम से दूर करते हैं।
(कल भी जारी रहेगा…)
आज का अभ्यास
परमात्मा से निकटता कैसे बढ़े? यह लेख समझाता है कि आध्यात्मिक ज्ञान का दर्पण आत्मचिंतन, सुधार और आंतरिक सुंदरता को कैसे गहराता है।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर



