अपने मन के कैनवास पर क्षमा करने के रंग भरें (भाग 2)

क्षमा एक ऐसा गुण है जिसके सुंदर शेड्स को हम अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों में रचनात्मक रूप से उपयोग कर सकते हैं, ताकि प्रेम और उदारता की एक आंतरिक स्थिति निर्मित की जा सके। जैसे एक चित्रकार अक्सर अपने चित्र के पहले के चरणों को नई समझ के साथ पुनः देखता है, उसी प्रकार हम भी अपने भीतर यह क्षमता विकसित कर सकते हैं कि अपने कीमती संबंधों की खूबसूरत नींव को क्षमा से भरपूर, एक नई आध्यात्मिक दृष्टि से देखें।
हम अपने मन के कैनवास पर क्षमा के इस सुंदर रंग को कैसे बना सकते हैं? इसके लिए हमें यह समझने की जरूरत है कि हमें कौन से व्यावहारिक कदम उठाने चाहिए ताकि हम इस मूल्य को अपने अंदर समाहित कर सकें।
सच्ची क्षमा कमाई नहीं जा सकती; यह बिना किसी शर्त के होती है।
कभी-कभी, हम सोचते हैं कि किसी के व्यवहार का एक अच्छा व्यावहारिक कारण देना और भावनात्मक कारण न देना एक सेफ ऑप्शन होता है। और यदि हम ऐसा करते हैं, तो यह हमें दूसरे व्यक्ति को एक सक्षम आत्मा के रूप में देखने से रोकता है, जो अपने एक्शंस के लिए स्वयं जिम्मेवार है नाकि केवल किसी परिस्थिति का एक परिणाम है। इसलिए, सच्ची क्षमा के लिए हमें स्थिति के प्रति जागरूक होना और बहादुर बनना पड़ता है, ताकि देने शब्द की जड़ पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कि आपके स्वभाव की पैलेट पर कितने भी सुंदर गुणों के रंग हों, फिर भी आपको अपने मन का कैनवास चाहिए, ताकि उन रंगों का उपयोग करके क्षमा का रंग बनाया जा सके। यह क्षमा को एक्टीवेट करने जैसा है जिसमें हमारे पास मौजूद शांति, प्रेम और सत्य जैसे मूलभूत गुणों का प्रयोग है। वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में, जहां हमें बिना शर्त क्षमा करने की आवश्यकता होती है, प्रेम और विनम्रता हमारे क्षमा करने और नकारात्मक स्मृतियों से मुक्त होने की नींव हैं। यदि हम नियमित रूप से क्षमा की इस कला का अभ्यास करते हैं, तो यह हमारा दूसरा नेचर बन सकता है।
(कल जारी रहेगा…)
आज का अभ्यास
आज किसी ऐसी परिस्थिति को याद करें जहाँ मन अब भी प्रतिक्रिया देता है। देखें कि क्या प्रेम और विनम्रता उस अनुभव को नए दृष्टिकोण से देखने में सहायता कर सकते हैं।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



