Brahma Kumaris

मित्रता को तरोताज़ा करें, आत्मिक बंधन को मज़बूत करें

मित्रता को तरोताज़ा करें, आत्मिक बंधन को मज़बूत करें
Journey

आजकल लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण, मित्रता कहीं पीछे छूट जाती है। और कभी-कभी आपसी मतभेदों के चलते हम आहत महसूस करते हैं और दोस्तों से दूर होते जाते हैं। हम सभी ने अपने सभी मित्रों के साथ एक अच्छा समय बिताया है। पर कुछ बातों या व्यवहार के कारण, हम अपने कुछ मित्रों से दूर हो गए हैं। आइए, अब समय आ गया है कि हम उनके साथ फिर से जुड़ें और अपने रिश्तों में स्पिरिचुअल् बाँडिंग बढ़ाएं।

  1. 1किसी ऐसी मित्रता के बारे में सोचें जो अब थोड़ी फीकी हो गई है। बात तो होती है, पर दिल से जुड़ाव नहीं रहा। अपने मन में उस मित्र के लिए उठने वाले विचारों को देखें—कहीं अपेक्षा, अस्वीकार या मन की चोट तो नहीं है? नकारात्मक सोच और भावनाएँ रिश्तों की मजबूत नींव को कमजोर कर देती हैं।
  2. 2. दोस्ती को सँवारने के लिए दो लोगों की नहीं, कभी-कभी सिर्फ एक की ज़रूरत होती है—और वह आप हो सकते हैं। भले ही आपकी सोच या व्यवहार अलग हों, पर भीतर से आप जानते हैं कि वे आपके शुभचिंतक हैं। हो सकता है उनकी कोई बात या व्यवहार आपको अच्छा न लगा हो और दूरी आ गई हो, लेकिन उनके इरादे गलत नहीं थे।
  3. 3अपने मन के दर्द को ठीक करने के लिए रोज़ मेडिटेशन करें। उनके प्रति अपने विचारों को शुद्ध करें। कुछ दिन तक यह भाव क्रिएट करें— “मैंने जो भी गलती की, उसके लिए क्षमा चाहता हूँ। तुमने जो किया, उसके लिए मैं तुम्हें क्षमा करता हूँ। हमारा रिश्ता प्यार और विश्वास की मजबूत नींव पर खड़ा है।"
  4. 4जब मन हल्का और साफ़ हो जाता है, तब बिना शर्त स्वीकार करने की शक्ति आ जाती है। फिर दूसरों को अपने अनुसार बदलने की ज़रूरत नहीं रहती। धीरे-धीरे आप अनुभव करेंगे कि नकारात्मक ऊर्जा हट रही है और एक सुंदर दोस्ती फिर से पनप रही है।

आज का अभ्यास

क्या सच में टूटी मित्रता को फिर से जोड़ा जा सकता है। इस लेख में जानें कैसे अपने विचारों की शुद्धि, मेडिटेशन और बिना शर्त स्वीकार से दोस्ती को नया जीवन मिल सकता है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर