अपनी इच्छाओं से नहीं, समझदारी से रिश्ते निभाएं

अपनी इच्छाओं से नहीं, समझदारी से रिश्ते निभाएं

हम सभी की अपनी-अपनी मान्यताएँ होती हैं, जो हमसे जुड़ी हुई होती हैं। हम उनसे इतने अटैच हो जाते हैं कि हम अपने विचार दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं। आइए, इससे जुड़ी कुछ बातों को जानें:

  1. 1क्या आप ऐसे लोगों को जानते हैं जो किसी मुद्दे पर, अपने दृष्टिकोण को दूसरों पर थोपने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं? या क्या आप कभी उस स्थिति में रहे हैं जहाँ आप दूसरों को चुप कराने और अपनी बात मनवाने का प्रयास कर रहे थे?
  2. 2चाहे आपकी राय, दूसरों के लिए काम की हो या आपके स्वयं के उद्देश्यों को पूरा करती हो, उसे दूसरों पर मत थोपें। लोग अपने नेचर को बदलने में दुविधा महसूस करते हैं। क्योंकि आपका दृष्टिकोण उनके कम्फर्ट ज़ोन को चुनौती दे सकता है, जिससे वे उसे अस्वीकार कर सकते हैं।
  3. 3किसी भी चीज को पूरी तरह से सही या पूरी तरह से गलत न मानें। चाहे वह आपके बच्चे के करियर का निर्णय हो, कोई बिजनेस आइडिया हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई सलाह - अपने विचार दृढ़ता और विनम्रता के साथ रखें और उसके बाद दूसरों की राय का सम्मान करें।
  4. 4इस तथ्य का सम्मान करें कि लोगों का अपना अतीत, अपना व्यक्तित्व और कम्फर्ट ज़ोन है जैसे आपका है। आपकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित है, उसके बाद उनके निर्णयों का सम्मान करें। जब आप उनके निर्णय का सम्मान करेंगे, तो उन्हें आपके निर्णय को समझने की शक्ति मिलेगी। यह उन्हें आपकी पसंद को स्वीकारने की ओर एक कदम आगे ले जाएगा। ये उनके बदलाव की एक यात्रा है। इसमें शांत और समझदार बने रहें।

आज का अभ्यास

आज हम अपने रिश्तों में यह अभ्यास करें कि अपनी राय व्यक्त करते समय विनम्र रहें, दूसरों के दृष्टिकोण को समझें और अपनी इच्छा के अनुसार निर्णय लेने के लिए किसी पर दबाव न डालें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता