Brahma Kumaris

अपनी मुस्कान से हर मुलाकात को मधुर बनाएं।

अपनी मुस्कान से हर मुलाकात को मधुर बनाएं।
Journey

सुप्रभात, शुभरात्रि, शुभकामनाएँ... कभी-कभी बिना किसी भावना के, अभिवादन शब्द मात्र बनकर रह जाते हैं। हमें हर एक को दिल से शुभकामनाएँ देनी चाहिए, भले ही अंदर से हमें उनकी क्षमताओं पर संदेह ही क्यूँ न हो। अभिवादन केवल शब्द नहीं हैं, बल्कि उच्च ऊर्जा वाले आशीर्वाद हैं, जहाँ हम दृढ़ता से ये विश्वास करते हैं कि केवल अच्छी चीज़ें ही दूसरे व्यक्ति के साथ हों। लेकिन कभी-कभी, हम इसे इतनी सहजता से कह देते हैं कि यह केवल एक वाक्यांश बनकर रह जाता है, जिसमें कोई भावना नहीं होती। आइये इससे जुड़ी बातों को समझें:

  1. 1जब आप दिन में पहली बार किसी से मिलें - परिवार, पड़ोसी, अपरिचित, सहयात्री और सहकर्मी तो पूरे उत्साह के साथ उनका अभिवादन करें। यह शुद्ध ऊर्जा उत्पन्न करने और फैलाने का एक सुंदर अवसर है।
  2. 2मुस्कान के साथ लोगों का सच्चे दिल से अभिवादन करने में केवल 3 सेकंड लगते हैं। यह इरादा और विश्वास बनाएं कि, उनका दिन बेहतरीन होगा। इससे लोगों और वातावरण की ऊर्जा बढ़ती है। और साथ ही, सबसे पहले आप खुशी का अनुभव करते हैं, जो आपके अच्छे विचारों का परिणाम होता है। यह एक दिव्य कंपन की तरह, सारे वातावरण को शुद्ध और खुशनुमा बना देती है।
  3. 3स्वेच्छा से लोगों का अभिवादन करें। सिर्फ इसलिए संकोच न करें कि कोई उम्र में छोटा है, पद में कनिष्ठ है, या आपका अहंकार आपको रोकता है। हर बार, हर किसी के लिए अच्छाई और शुभकामनाओं का संचार करें।
  4. 4भले ही कोई स्वीकार न करे, अपनी इस सुंदरता को बनाए रखें। अगले दिन और उसके अगले दिन भी उनका अभिवादन करते रहें। देखें कि, यह ऊर्जा आपके और उनके जीवन पर किस प्रकार सकारात्मक प्रभाव डालती है​​।

आज का अभ्यास

आज संकल्प लें कि हर व्यक्ति का मुस्कान और सच्ची शुभभावना के साथ अभिवादन करेंगे। आपके सकारात्मक विचार सबसे पहले आपके अपने मन को प्रसन्नता से भरेंगे।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता