Brahma Kumaris

सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीना (भाग 1)

सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीना (भाग 1)
Journey

अपने रोजमर्रा के भाग-दौड भरे व्यस्त जीवन में से, हमें हर दिन कुछ पल रुककर ये जानने की ज़रूरत है कि, इन सब बातों के बावजूद हम दिनभर में कितना समय अपनी विशेषताओं को दूसरों के साथ बांटते हैं और कैसे हर मिलने वालों के साथ प्यार से पेश आते हैं। सदैव खुले मन और बड़े दिल से देखें और चेक करें कि, आपके द्वारा किया गया प्रत्येक कर्म; क्या सिर्फ स्वयं के कल्याण के लिए है या हम दूसरों के कल्याण के बारे में भी सोचते हैं? हम सभी जानते और महसूस करते हैं कि, प्रतिदिन की दिनचर्या में कई तरह के कार्य करने होते हैं, लेकिन इन सबके साथ हमें दूसरों के जीवन में भी शांति, प्रेम और खुशी जैसी खूबसूरत चीजें बांटनी चाहिए; जो हम अपने लिए चाहते हैं। आजकल काम में व्यस्त रहना एक आम बात है, लेकिन कुछ लोग काम करते हुए भी अपने आस-पास के लोगों के साथ, अपनी अच्छाईयां बनाए रखते हैं। कुछ लोग दूसरों से बात करते समय; विशेष शब्दों का चुनाव करके या फिर अच्छे व्यवहार के साथ अपनी बातें साझा करने का प्रयास करते हैं। यहां तक कि, कुछ लोग कार्यालय में अपनी दैनिक दिनचर्या शुरू करने से पहले या फिर जो लोग घर में रहते हैं, वे अपने नियमित काम शुरू करने से पहले; ईमेल या किसी अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों के साथ श्रेष्ठ विचार साझा करना सुनिश्चित करते हैं।

इसलिए, जीने के लिए कड़ी मेहनत करना ही केवल जीवन जीना नहीं है, बल्कि वेल्यू बेस्ड जीवन जीना और उसकी खुशबू को दूसरों तक फैलाना ही सच्चा जीवन जीना है। और हमें इन अनमोल मूल्यों को केवल अपने तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि दिल बड़ा करके दूसरों के साथ भी शेअर करना है। हम सभी ऐसे कुछ लोगों को जरूर जानते होंगे, जो प्रतिदिन कुछ प्रेरणादाई विचार या फिर आध्यात्मिक वाक्य अपने घर में या अपने कार्यालय में किसी ऐसे स्थान पर लगाते हैं; जहाँ हर कोई उन्हें पढ़ सके, उनसे प्रेरणा लेकर अपने व्यवहार में ला सके और दूसरों को भी प्रेरित कर सके। इस प्रकार के जीवन को सकारात्मक विचारों पर आधारित जीवन कहा जाता है, नाकि केवल दुनिया वालों की तरह का साधारण जीवन। जीवन को भरपूरता के साथ जिएं और इसका आनंद लें, लेकिन अपने मूल्यों के साथ कभी समझौता न करें। आप जिस किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, उन्हें ये महसूस कराएं कि, आप न केवल व्यक्तित्व और कार्य-कुशलता में, बल्कि अपने मूल स्वभाव, गुणों और विशेषता के मामले में भी सबसे अलग हैं। इस प्रकार से हमारी यह दुनिया रहने के लिए एक खूबसूरत जगह बन जाएगी और हम सभी एक बड़े परिवार की तरह शुद्ध प्रेम और खुशी के बंधन में बंध जाएंगे।

(कल भी जारी रहेगा...)

आज का अभ्यास

क्या आप व्यस्त जीवन में भी दूसरों के कल्याण के बारे में सोचते हैं? जानिए कैसे मूल्य आधारित जीवन से सकारात्मकता फैलती है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर