Brahma Kumaris

सराहे जाने की इच्छा से मुक्त रहें (भाग 1)

सराहे जाने की इच्छा से मुक्त रहें (भाग 1)
Journey

हमारे रोज़मर्रा के जीवन में एक बहुत सामान्य भावना जो हममें से कुछ अनुभव करते हैं, वह है हमारे द्वारा किए गए कार्यों के लिए; प्रशंसा की इच्छा रखना। आमतौर पर कहा जाता है कि स्वयं अपने लिए, अपने परिवार, दोस्तों और दुनिया के लिए अच्छे काम करें परंतु उनके बदले में प्रशंसा की इच्छा न रखें।यह कभी-कभी याद रखना आसान होता है परंतु बहुतों के लिए इसका अभ्यास करना कठिन होता है। कुछ लोग कहते हैं कि क्या समाज में, कार्यालय में या घर पर जो मैं करता हूँ उसके लिए तारीफ़ या मान्यता की उम्मीद करना स्वाभाविक नहीं है? कुछ लोग यह भी महसूस करते हैं कि उनके अच्छे कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा ऑब्सर्व किया जाना चाहिए, सराहना मिलनी चाहिए। अन्यथा उन्हें फिर वे कार्य करने की प्रेरणा नहीं मिलती।

आइए, इसे एक अभिनेता के उदाहरण द्वारा समझें। जब एक अभिनेता अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे उसके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिलती है। और जब वह ऐसा नहीं कर पाता, तो लोग उसके प्रदर्शन के खिलाफ बात करते हैं। इसलिए वह लोगों की धारणाओं के आधार पर अपने प्रदर्शन के अनुसार, खुशी और दुःख का अनुभव करता है, हालांकि उसने दोनों प्रदर्शन के लिए समान समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की है। उसी प्रकार, किसी खेल का खिलाड़ी, जो प्रसिद्ध और सफल है, जब वह सेवानिवृत्त या रिटायर हो जाता है और अन्य युवा खिलाड़ी उसकी जगह ले लेते हैं, जो कभी-कभी उससे अधिक सफल हो जाते हैं, तो वह अपनी प्रसिद्धि को कहीं खो देता है। इसलिए,

प्रशंसा मिलने पर खुश होना गलत नहीं है। लेकिन अपनी खुशी को प्रशंसा पर आधारित करना अच्छा नहीं है, क्योंकि तब यह एक निर्भरता बन जाती है।

साथ ही, सभी काम को अलगाव की भावना के साथ करें, क्योंकि आपको उन कार्यों के लिए प्रशंसा मिल भी सकती है या नहीं भी मिल सकती है, लेकिन दोनों ही स्थितियों में आपको समान रूप से खुश रहना चाहिए। आने वाले अगले संदेश में, हम ऐसी इच्छाओं से स्वयं को मुक्त रखने के कुछ सरल तरीकों पर विचार करेंगे।

(कल जारी रहेगा...)

आज का अभ्यास

क्या हमारी खुशी दूसरों की प्रशंसा पर निर्भर है? अच्छे कर्म करना आवश्यक है, लेकिन उनकी सराहना की अपेक्षा रखना हमें निर्भर बना सकता है। सच्ची खुशी तब है जब हम बिना अपेक्षा के कर्म करते हैं।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर