Brahma Kumaris

थॉट वाईब्रेशन और उनका महत्व

थॉट वाईब्रेशन और उनका महत्व
Journey

क्या आप जानते हैं कि एटमॉसफियर यानि कि वायुमंडल शब्द के दो अर्थ होते हैं; एक हमारे चारों ओर मौजूद भौतिक हवा से है और दूसरा उससे भी अधिक सूक्ष्म प्रभावों से है जो विचारों के वाईब्रेशन द्वारा एक विशेष स्थान में क्रिएट होते है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि एक भीड़ से भरे हुए रेस्तरां का वायुमंडल एक मंदिर के वायुमंडल से अलग होता है। ऐसा मुख्यतः उस स्थान पर, अलग-अलग विचारों और भावनाओं के प्रभाव से होता है। यहां तक कि जो व्यक्ति देख या सुन नहीं सकता, उसमें भी इस अन्तर को समझने की क्षमता होती है। विचारों और भावनाओं को देखा तो नहीं जा सकता है पर उनका नान-फिजिकल और फिजिकल प्रभाव कहीं अधिक शक्तिशाली होता है। भगदड़ या भूकंप के दौरान लोगों में जो भय और दर्द पैदा होता है और दूसरी तरफ क्रिकेट मैच में लोगों में जीतने की अपार खुशी पैदा होती है; ऐसे दो उदाहरण क्लियरली दर्शाते हैं कि किस प्रकार से विचारों से वायुमंडल बनता है।

सूक्ष्म स्तर पर हम सभी ने सामान्य तौर पर टेलीपेथी का अनुभव किया है कि-मैं अभी आपके बारे में ही सोच रहा था और आपने मुझे कॉल किया या मैसेज किया। विचार दूर-दूर तक लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। डॉक्टर हमें ये जानकारी देते हैं कि भौतिक शरीर में लगभग 90% बीमारियों की वज़ह साईकोसोमेटिक होती है। जिसका क्लीयर अर्थ है कि ये सब बीमारियाँ हमारे ही मन की दशा से डायरेक्टली या इनडायरेक्टली प्रभावित होती हैं। यह मानव शरीर को इस बात का जीता जागता उदाहरण बनाती हैं कि विचार किस प्रकार से तत्वों को प्रभावित करते हैं।

यह संसार हम सबकी व्यक्तिगत और सामूहिक दुनिया से मिलकर बना है। इसलिए संसार का सूक्ष्म वायुमंडल वास्तव में हमारे सभी विचारों के संयुक्त प्रभाव का ही परिणाम है।

आज का अभ्यास

क्या आपके विचार वातावरण बना सकते हैं? जानिए थॉट वाइब्रेशन की शक्ति, उनका प्रभाव और कैसे व्यक्तिगत व सामूहिक थॉट संसार के सूक्ष्म वातावरण को आकार देती है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता