
“जब एक छोटी-सी गलती या असफलता अचानक आत्मविश्वास को हिला देती है और मन में सवाल उठने लगता है—“क्या मैं अब पहले जैसा नहीं रहा?” उसी पल यह कमेंट्री आपको अंदर से संभलने का रास्ता दिखाती है।”
यह कमेंट्री मन को गहराई से रिलैक्स कर असफलता के बोझ को हल्का करती है। व्यक्ति को यह एहसास कराती है कि एक घटना पूरी पहचान नहीं होती। टूटे हुए आत्मविश्वास को धीरे-धीरे जोड़ते हुए यह अंदर की नकारात्मक आवाज़ को शांत करती है और फिर से आगे बढ़ने की हिम्मत, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा भर देती है।
How you want to feel
Life stages
आराम से बैठ जाएं। और जहां पर बैठे हैं, उस स्थान के सपोर्ट को फील करें।
पैरों के नीचे ग्राउंड के सपोर्ट को फील करें और महसूस करें कि धीरे-धीरे यह ग्राउंड और यह स्थान आपके पूरे बॉडी वेट को एब्जॉर्ब कर रहा है। और आप हल्के होते जा रहे हैं। बिल्कुल लाइट, रिलैक्स्ड। प्रेज़ेंट लाइफ में जो भी सरकमस्टेंसेज़ चल रहे हैं, उन सब से अपने मन को समेट लें। और विज़ुअलाइज़ करें
जैसे आपके सामने एक वाइट स्क्रीन है, जिस पर आपकी लाइफ के सारे हैप्पी मोमेंट्स प्ले हो रहे हैं। मोमेंट्स ऑफ़ इनकरेजमेंट, एप्रिसिएशन, अचीवमेंट्स, पॉजिटिव फीडबैक, लव फ्रॉम लव्ड वन्स—ऐसे कितने ही खूबसूरत पल हैं, जब आप अंदर ही अंदर कितना खुश हो रहे थे। सब आपको सपोर्ट भी कर रहे हैं। आप भी खुद के प्रति कितने उत्साहित हैं और इसी उत्साह के आधार पर आप कितना और करना चाहते हैं, कितना कुछ एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
योर हार्ट इज़ फुल ऑफ़ जॉय, फुल ऑफ़ पॉजिटिव इमोशंस।[Your Heart is Full of Joy, Full of Positive Emotions] और इसी लाइफ जर्नी में वह एक बड़ा मोमेंट आया, जब आपसे अनजाने में कुछ गलत हो गया। आप वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए जैसा करना चाहते थे, या जैसे बात को हैंडल करना चाहिए था, वैसे हैंडल नहीं कर पाए। बट इट्स ओके, इट वाज़ जस्ट वन इंसिडेंट ऑफ़ योर लाइफ।[But Its Ok, It was Just One Incident of Your Life]
महसूस करें कि वह मोमेंट बीत चुका है। और उससे जुड़ा हुआ तनाव, निराशा—उसका पीरियड भी ओवर हुआ। इट वाज़ पार्ट ऑफ़ द जर्नी। [It was Part of the Journey] इस इंसिडेंट से मुझे कुछ लाइफ लेसन्स मिलीं, जिन्हें लेकर अब मैं आगे बढ़ूं। विज़ुअलाइज़ करें खुद को फिर से पूरी तरह मोटिवेटेड—अचीविंग ऑल दैट यू कैन। टेल योरसेल्फ, आई एम केपेबल, आई एम पावरफुल। [Tell Youself: I am Capable, I am Powerful] और महसूस करें आपकी पूरी बॉडी में उस पॉजिटिव एनर्जी को—जिस एनर्जी से आप सब कुछ अचीव कर सकते हैं।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language