
“जब मन अपनी भावनाएँ दबाकर चुप हो गया हो और आप अपने इमोशंस को समझकर उन्हें आज़ाद करना चाहते हों, तब इस मेडिटेशन का अभ्यास करें।”
इस मेडिटेशन का अनुभव आपको अपने मन के दबे हुए भावों से जुड़ने का अवसर देता है। जब हम अपने भीतर की खुशी, उदासी या गुस्से को पहचानते और स्वीकार करते हैं, तो मन में जमा हुआ इमोशनल बर्डन धीरे-धीरे हल्का होने लगता है। यह प्रक्रिया आपको खुद को बेहतर समझने और अपने इमोशंस के साथ सहज होने में मदद करती है।
जब आप अपने मन को बिना किसी डर या जजमेंट के महसूस करने की अनुमति देते हैं, तो भीतर एक नई क्लैरिटी और शांति पैदा होती है। यह मेडिटेशन मन को रिलैक्स करने, कन्फ्यूजन को व्यवस्थित करने और खुद के साथ एक गहरा, ईमानदार कनेक्शन बनाने में सहायक बनता है।
How you want to feel
Life stages
अपने मन को कहीं दूर ले चलें। कोई ऐसा स्थान, कोई ऐसी स्पेस जहाँ आपको बहुत अच्छा लगता है। अपने आप को वहाँ देखें, जहाँ आपका मन बिल्कुल आज़ाद होता है—कोई कैलकुलेशन नहीं, बिल्कुल आज़ाद। लंबे समय से शायद मन अपने आप को एक्सप्रेस नहीं कर पा रहा। शायद लोगों के रिएक्शन्स का डर है, या सिचुएशंस के आउट ऑफ कंट्रोल होने का डर है, या अपने इमोशनल एक्सप्रेशन पर कॉन्फिडेंस कम हो गया है। शायद ऐसा लगता है कि लोग मुझे समझ नहीं पा रहे। कारण कुछ भी हो, पर यह मन चुप हो गया है।
चलो इस मन को बहलाते हैं। इस मन को याद दिलाओ—लास्ट टाइम मैं बेहद खुश कब था, जब मैंने अपनी खुशी को एक्सप्रेस किया था और लोगों ने भी मेरी खुशी में मेरा साथ दिया था। उस मोमेंट को रिकॉल करें। कोई ऐसा मोमेंट भी रिकॉल करें जब मन बहुत उदास था और आपने अपनी उदासी किसी ऐसे से जाहिर की, जिसने आपकी बात को समझा। उसके बाद मन को जो हल्कापन महसूस हुआ, उस हल्केपन को फिर से महसूस करें। कभी किसी बात पर आपने डिसएग्री किया—शायद लोगों को पसंद नहीं आया, पर डिसएग्री करना जरूरी था क्योंकि वह आपके मन का भाव था। मन में जितने भी अन्य भाव दबे हुए हैं, अपना समय लें और उन सभी भावों को रिकलेक्ट करें, री-ऑर्गेनाइज करें। हो सकता है भावनाओं के एक्सप्रेशन में दूसरों ने मुझे न समझा हो—मेरी खुशी, मेरी उदासी, मेरा गुस्सा। पर इट्स ओके। हर बार हर कोई समझे, यह जरूरी तो नहीं। और कोई न भी समझे, मैं तो खुद को समझता हूँ। इसलिए अपने मन को आज़ाद करें। किसी भी प्रकार के इमोशनल बर्डन से खुद को रिलीज करें। रोना आ रहा है तो रोएं, खुशी है तो उसे एक्सप्रेस करें, नाराज़गी है तो उसे भी सभ्यता से एक्सप्रेस करें। पर अपने मन को आज़ाद करें। और अगर लंबे समय से कोई इमोशन फील नहीं हो रहा, इट्स ओके। कई बार हम रोल कॉन्शस हो जाते हैं और इमोशंस को स्किप कर देते हैं। आज अपने साथ बैठें, अपने रोल से अलग खुद को एक ह्यूमन बीइंग के रूप में देखें—एक ऐसा बीइंग ऑफ इमोशंस, जो खुश हो सकता है, उदास हो सकता है, एक्साइटेड हो सकता है।
आज अपने मन को खुला छोड़ दें। जो भी महसूस करना चाहे, उसे महसूस करने दें। और फील करें कि गोल्डन लाइट आसमान के पार से आ रही है और मेरे मन को हील कर रही है—सारी कन्फ्यूजन, सारे इमोशंस को ऑर्गेनाइज कर रही है, मन में क्लैरिटी ला रही है। इस क्लैरिटी में मन के हल्केपन को महसूस करें। मन रिलैक्स कर रहा है, लेट गो कर रहा है उन सभी बातों को, जो एक्सप्रेस करने के लिए जरूरी थीं।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language