
“जब सोशल मीडिया या दूसरों की सफलता देखकर मन में तुलना और बेचैनी बढ़ने लगे, तब खुद की गति और अपनी जर्नी को स्वीकारने के लिए यह मेडिटेशन करें।”
इस गाइडेड मेडिटेशन का अनुभव आपको तुलना और प्रतिस्पर्धा के दबाव से बाहर निकलने में मदद करता है। जब आप यह महसूस करते हैं कि हर व्यक्ति अपनी अलग गति और अपनी अलग यात्रा पर है, तब मन में अनावश्यक तुलना का शोर धीरे-धीरे शांत होने लगता है। आप अपने कदमों की आवाज सुनना सीखते हैं और अपने रास्ते पर भरोसा महसूस करते हैं।
इस अभ्यास के बाद मन में गहरा सुकून और स्पष्टता आती है। आप अपनी क्षमता, अपनी गति और अपने जीवन की दिशा को स्वीकार करते हैं। इससे आत्म-मूल्य की भावना मजबूत होती है और जीवन की यात्रा को अधिक आनंद, संतुलन और आत्मविश्वास के साथ जीने की प्रेरणा मिलती है।
How you want to feel
Themes
Life stages
गहरी, लंबी साँस लें। रिलैक्स करें और वो सारी बातें रिकॉल करें अपने दोस्तों के बारे में, कॉन्टैक्ट्स के बारे में। यह जो कुछ भी मैंने सोशल मीडिया पर देखा, पढ़ा, सुना — सारी इंफॉर्मेशन जो मुझसे यह कहती हैं कि लोग मुझसे बेहतर हैं, ज्यादा सफल हैं, ज्यादा खुश हैं — उसे बस रिलाइज करें। यह सिर्फ एक इंफॉर्मेशन है, केवल एक तरह का दृष्टिकोण है।
अब चलते हैं और दूसरे दृष्टिकोण से सारी इंफॉर्मेशन को प्रोसेस करते हैं। खुद को देखें एक लंबी सी रोड पर चलते हुए, जहाँ बहुत से लोग बहुत सारी इंफॉर्मेशन लेकर चल रहे हैं और सब अपने-अपने तरीके से, अपनी समझ, अपनी खुशी, अपनी रिक्वायरमेंट के अनुसार चल रहे हैं। कोई फास्ट चल रहा है, कोई स्लो, कोई रुक गया है — पर सब अपनी-अपनी जर्नी ट्रैवल कर रहे हैं।
कोई मुझसे आगे भी निकल रहा है, कोई मुझसे पीछे भी छूट रहा है। और किसी के लिए अपनी स्पीड फास्ट करना, स्लो करना, या किसी के साथ मैच करना उतना आनंद नहीं देता जितना अपनी बेस पर चलना देता है। सबके चलने की आवाज आ रही है अलग-अलग स्पीड पर, पर इन सबके चलने की आवाज नोटिस करने में मन में बहुत शोर हो रहा है।
इसलिए अपना ध्यान केवल अपने फुटस्टेप्स पर ले आएँ और अपने कंफर्ट अनुसार, अपनी कैपेसिटी अनुसार, अपने प्लेजर अनुसार अपनी गति से चलें। इसमें कितना सुकून है, मन में कितनी शांति है — किसी को नहीं देखना, बस अपने अनुसार चलना।
जब मन किया, रुक कर आसपास का नज़ारा देखें। जब मन किया, आगे बढ़ें। पर लक्ष्य क्लियर है और हम चलते जा रहे हैं बिना किसी कंपेरिजन और कॉम्पिटिशन के, अपने सेल्फ वर्थ को महसूस करते हुए। मन बिल्कुल खुश और आनंदित है।
अब वापस अपना ध्यान यहाँ ले आएँ और अपनी बोध को पहचानें — सबकी जर्नी अपनी-अपनी है। मेरी जर्नी मेरे अनुसार बहुत सुंदर है। मेरा मुकाबला केवल अपने आप से है, अपनी खुद की क्षमता से है।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language