
“जब आप खुद से बहुत ज्यादा अपेक्षाएँ रखने लगें, गिल्ट या तुलना से मन भारी हो जाए, तब खुद को स्वीकार करने के लिए यह मेडिटेशन करें।”
यह मेडिटेशन आपको अपने भीतर मौजूद आत्म-स्वीकृति और संतोष की भावना से जोड़ता है। जब हम लगातार खुद की तुलना दूसरों से करते हैं या हर समय परफेक्ट बनने की कोशिश करते हैं, तब मन पर अनावश्यक दबाव और गिल्ट बढ़ने लगता है। इस अभ्यास के माध्यम से आप धीरे-धीरे उस दबाव को छोड़ना और अपनी परिस्थितियों व क्षमताओं को स्वीकार करना सीखते हैं।
इस अनुभव के बाद मन में एक गहरी शांति और हल्कापन महसूस होता है। आप यह समझने लगते हैं कि जीवन एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक यात्रा है, जहाँ हर व्यक्ति अपना अलग किरदार निभा रहा है। यह मेडिटेशन आपको खुद के प्रति दयालु बनने, अपनी कोशिशों को सराहने और संतोष के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
How you want to feel
Life stages
अपनी बॉडी को रिलैक्स करें। बॉडी में कहीं भी कोई खिंचाव या तनाव है तो उसे धीरे-धीरे रिलीज करें। बिल्कुल शांत होकर बैठें अपने साथ और अपनी परफेक्ट सेल्फ को विज़ुअलाइज़ करें।
वो परफेक्ट सेल्फ जो बिल्कुल खुश है, शांत है, शक्तिशाली है और अपने आप में पर्याप्त है। विज़ुअलाइज़ करें—खुद को बिल्कुल शांत, मुस्कुराते हुए देखें और पूरी तरह संतुष्ट महसूस करें। लाइफ की इस रेस में मैंने बहुत लोगों को पीछे छोड़ा, और बहुत लोग मुझसे आगे भी गए। लेकिन फिर भी मैं अपने आप में पर्याप्त हूँ। मेरी कैपेसिटीज़ और मेरे सरकमस्टांसेज़ के अनुसार मैंने हमेशा अपना बेस्ट दिया है, और आज मैं जो भी हूँ, अपने आप में परफेक्ट हूँ। इस वर्ल्ड स्टेज पर मुझे जो किरदार मिला है, मैं उसे बहुत सुंदर तरीके से निभा रही हूँ। इस सुंदर फीलिंग में बिल्कुल खो जाएँ।
अपने आप से जो भी एक्सपेक्टेशंस हैं—हर चीज़ में सबसे बेस्ट होने का—उन सभी एक्सपेक्टेशंस को थोड़ा लूज़ करें और अपने आप को रिलैक्स होने दें। खुश होना और संतुष्ट रहना, परफेक्ट होने से कई गुना बेहतर है। इस फीलिंग को महसूस करें। मैं अपनी तरफ से कितना भी बेस्ट करूँ, फिर भी किसी न किसी का कुछ न कुछ मुझसे बेहतर होगा ही। और उन्हें बेहतर देखकर मुझे खुशी है। इसे स्वीकार करें।
अपने अंदर जो भी गिल्ट्स हैं—उन चीज़ों के लिए जिन्हें उतना अच्छा नहीं कर पाए जितना शायद कर सकते थे—उन सभी गिल्ट्स को धीरे-धीरे रिलीज करें। इट्स ओके। मैं अपनी कैपेसिटी में, अपनी गिवन सिचुएशंस में अपना बेस्ट कर रही हूँ।मैं हर समय सब कुछ नहीं कर सकती। इस बात को स्वीकार करें और अपने मन को शांत होने दें।
महसूस करें कि मेरे सामने एक लाइट एनर्जी मुझे पावरफुल और पीसफुल एनर्जी सेंड कर रही है, जैसे कह रही हो—"You are playing your role perfectly as designed by the universe." इस बात को स्वीकार करें और अपने आप को थोड़ी ढील दें। थोड़ा आराम करने दें। अपने श्वासों पर ध्यान दें और महसूस करें—मुझे अपना बेस्ट देना है, और जो भी मैं अपनी तरफ से बेस्ट दे रही हूँ, वही मुझे बेस्ट रिज़ल्ट्स देगा।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language