
“जब किसी ट्रिगर के बाद मन में हलचल, रिग्रेट या बेचैनी महसूस हो और आप अपने असली शांत स्वभाव में वापस आकर खुद से कनेक्ट करना चाहते हों, तब यह मेडिटेशन करें।”
इस गाइडेड मेडिटेशन का अनुभव हमें यह समझने में मदद करता है कि जैसे झील थोड़ी देर के लिए डिस्टर्ब होती है लेकिन अपनी पहचान नहीं बदलती, वैसे ही हमारा मन भी असल में शांत, स्थिर और बैलेंस्ड है। यह अभ्यास हमें अपने अंदर की उसी ओरिजनल शांति को रिकॉल करने और अपने असली स्वभाव से फिर से कनेक्ट करने में सहायता करता है।
इस प्रक्रिया के बाद मन में चल रही हलचल धीरे-धीरे शांत होने लगती है और अपने एक्शंस और वर्ड्स के प्रति क्लैरिटी आने लगती है। व्यक्ति अपने शांत नेचर को महसूस करता है—जो सबको सुख देता है, प्रोटेक्ट करता है और सबका ध्यान रखता है—और बिना किसी गिल्ट के वर्तमान मोमेंट में ग्राउंडेड महसूस करता है।
How you want to feel
Life stages
शांत सी झील इमैजिन करें, जहाँ पानी बिल्कुल स्टिल है। पानी में आसपास की चीज़ों की रिफ्लेक्शन नज़र आ रही है। उस झील की शांति को महसूस करें। बिल्कुल शांत वातावरण, शीतल झील। झील की शांति को महसूस करें। थोड़ी देर में अचानक उसमें कोई पत्थर फेंकता है। छोटे से पत्थर से भी लहरें दूर तक फैल जाती हैं और झील, जो बिल्कुल स्थिर थी, मूवमेंट में आ गई है।
इसी तरह हम भी शांत रहना चाहते हैं, पर कभी-कभी कोई ट्रिगर हमें हिला देता है और हमें अपना व्यवहार, अपना नैचुरल व्यवहार नहीं लगता, जिसका रिग्रेट मन में रहता है। फिर से झील को देखें। झील की लहरें धीरे-धीरे सेटल हो रही हैं। पानी वापस अपनी ओरिजनल शांति की तरफ आ रहा है। ध्यान से देखें, झील ने अपनी पहचान नहीं बदली, सिर्फ थोड़ी देर के लिए डिस्टर्ब हुई।
अब अपना ध्यान अपने अंदर ले आओ, अपनी असली नेचर की ओर, जो बिल्कुल शांत, स्थिर और बैलेंस्ड है। शांत मन में मुझे अपने सारे एक्शंस और वर्ड्स की क्लैरिटी समझ आ रही है। जितना-जितना मैं अपने ओरिजनल शांत नेचर को रिकॉल कर रहा हूँ, मेरी सारी हलचल शांत हो रही है। महसूस करें — मैं अपने असली नेचर में हूँ। शांत नेचर, जो सबको सुख देता है, सबको प्रोटेक्ट करता है, सबका ध्यान रखता है।
इस अवेयरनेस में मैं खुद से कनेक्ट कर रहा हूँ, अपने असली स्वभाव से, बिना किसी गिल्ट के। आसपास की आवाज़ें धीरे-धीरे नोटिस करें और उस मोमेंट में ग्राउंडेड महसूस करें। याद रखें, मैं असल में बिल्कुल शांत हूँ और भविष्य में और शांत होता जा रहा हूँ।
महसूस करें कि वह मोमेंट बीत चुका है। और उससे जुड़ा हुआ तनाव, निराशा—उसका पीरियड भी ओवर हुआ। इट वाज़ पार्ट ऑफ़ द जर्नी। [It was Part of the Journey] इस इंसिडेंट से मुझे कुछ लाइफ लेसन्स मिलीं, जिन्हें लेकर अब मैं आगे बढ़ूं। विज़ुअलाइज़ करें खुद को फिर से पूरी तरह मोटिवेटेड—अचीविंग ऑल दैट यू कैन। टेल योरसेल्फ, आई एम केपेबल, आई एम पावरफुल। [Tell Youself: I am Capable, I am Powerful] और महसूस करें आपकी पूरी बॉडी में उस पॉजिटिव एनर्जी को—जिस एनर्जी से आप सब कुछ अचीव कर सकते हैं।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language