Skip

Welcome to Time to Meditate

WhatisRajyogaMeditation?

A gentle practice of self-awareness — reconnecting with your inner self and the Supreme Source of peace.

“Yoga means connection — from the self to the Supreme.”

Let's prepare to meditate
Skip to content

Find a meditation

  • How you want to feel
  • All meditations
  • By teacher
  • By life stage
  • By theme
  • Meditation music
  • Amritvela music
  • Learn Rajyoga meditation

Meditation for

  • Anxiety
  • Stress
  • Sleep
  • Overthinking
  • Anger
  • Worry
  • Burnout
  • Grief
  • Loneliness
  • Motivation

Brahma Kumaris

  • About Brahma Kumaris
  • Find a centre
  • Contact
  • Privacy policy
  • Terms of use

Free guided Rajyoga meditations from Brahma Kumaris.

HomeSearch
HomeSearch
Now Playing
अपनी आंतरिक शक्ति को जगायें

अपनी आंतरिक शक्ति को जगायें

BK Shreya •हिन्दी (Hindi)
00:0071,000 listens05:00
00:0071,000 listens05:00

Commentary

दो मिनट के लिए अपने मन को चारों तरफ से डिटैच करें। इस पल में खुद को समझाएं कि "मेरे आज से मेरा कल बनता है।" यह पल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि केवल यही क्षण वास्तविक है। जो कुछ भी हो चुका है, उसे हम बदल नहीं सकते, लेकिन आज हमारे हाथ में है। आज जो हम सोचेंगे, बोलेंगे, और जो हमारा कर्म होगा, वही हमसे रेडिएट होकर कल हमारा भविष्य बनेगा। यदि हमें अपना भविष्य श्रेष्ठ बनाना है, तो आज से अपने आपसे एक वादा करें — चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे परिस्थिति कितनी भी बड़ी क्यों न हो, हम सही सोचेंगे। हमारे पास यह शक्ति है, क्योंकि यह हमारा मन है, और इसमें उठने वाला हर संकल्प हमारी अपनी क्रिएशन है। हर सीन में हमारे पास चॉइस है — प्यार से काम कराना या गुस्सा करना, शांत रहना या हलचल में आना, सभ्यता से बात करना या चिल्लाना, सिचुएशन को एक्सेप्ट करना या शिकायत करते रहना — हर सीन में हमें चुनने का अधिकार है। जैसे-जैसे हम चुनते हैं, वैसे-वैसे हम बनते जाते हैं। इसलिए आज से कोई शिकायत नहीं। जो हुआ, वह भी बहुत अच्छा; जो हो रहा है, वह भी बहुत अच्छा; और जो होने वाला है, वह तो और भी अच्छा है। मेरा भाग्य बहुत श्रेष्ठ है। मेरे जीवन में सब कुछ बहुत अच्छा होगा। मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ। मेरे साथ कुछ भी गलत हो ही नहीं सकता। मैं निर्भय हूँ और किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकती हूँ। मैं अपने संकल्पों से अपने जीवन का निर्माण कर सकती हूँ। मेरी सोच ही मेरा भविष्य बनाएगी। मेरा भाग्य कोई और नहीं बना सकता, केवल मैं ही उसे रच सकती हूँ। मेरे पास इतनी शक्ति है कि मैं अपना और अपने परिवार का बहुत श्रेष्ठ भाग्य बना सकती हूँ। इन श्रेष्ठ संकल्पों के साथ जीवन की नई शुरुआत करें।

ॐ शांति।

Benefits

यह ध्यान अभ्यास सिखाता है कि वर्तमान क्षण ही हमारा वास्तविक सत्य है — और इसी में सोच, बोल और कर्म की शक्ति छुपी है। यह अनुभव कराता है कि हर परिस्थिति में हमारे पास चुनाव की स्वतंत्रता है — और सही चुनाव हमें आत्म-निर्भर, शांत और शक्तिशाली बनाता है। भविष्य की चिंता से बाहर निकलकर जब हम स्वयं को अपनी सोच से गढ़ना शुरू करते हैं, तब हम न केवल अपने, बल्कि अपने परिवार के श्रेष्ठ भाग्य का निर्माण करते हैं।

इस ध्यान के पश्चात आपको भीतर से एक साहस और आंतरिक स्थिरता का अनुभव होगा...

Explore More

How you want to feel

For Power For Confidence For Purpose For Stability

Themes

Fuel Your Future Self Worth Life Direction Decision Power Living Light

Life stages

Students & Youth Young Adults Middle Age Elderly

Up next

Plays automatically · more from BK Shreya

अपनी संकल्प शक्ति बढ़ायें
6 min

अपनी संकल्प शक्ति बढ़ायें

जब कोई बात बार-बार मन को डिस्टर्ब कर रही हो, और मन शांत न हो रहा हो—कुछ पल बैठें और अपने से पूछें: "क्या मैं ठीक हूं?" समाधान की ओर बढ़ें, भागें नहीं

BK Shreya |27.1k|हिन्दी (Hindi)
अंधकार से प्रकाश की ओर - शक्ति स्वरूप की गहन अनुभूति
2 min

अंधकार से प्रकाश की ओर - शक्ति स्वरूप की गहन अनुभूति

जब आत्मबल गिरने लगे और आपको दिव्य ऊर्जा की आवश्यकता हो, यह ध्यान आपको पुनः आत्मशक्ति से भरने के लिए आदर्श है।

BK Aditi|8.3k|हिन्दी (Hindi)
श्रेष्ठ कर्म से श्रेष्ठ भाग्य का अनुभव
4 min

श्रेष्ठ कर्म से श्रेष्ठ भाग्य का अनुभव

जब मन बार-बार सोचता है 'ये मेरे साथ ही क्यों हुआ?' – तो बैठ जाएं, और आत्मा को याद दिलाएं: "जो हो रहा है, वो परफेक्ट है, मुझे सिर्फ आगे क्या करना है वो देखना है

BK Shreya |5.7k|हिन्दी (Hindi)

More by BK Shreya

16 more meditations from this teacher

View all
स्थिरता से परिस्थितियों का सामना करें
Trending
4 min

स्थिरता से परिस्थितियों का सामना करें

तूफ़ान नहीं, तोहफ़ा है—हर चुनौती। आइए, आज उसका वरदान महसूस करें

13.1k|हिन्दी (Hindi)
परमात्मा से सुंदर संबंध कैसे बनाएं
4 min

परमात्मा से सुंदर संबंध कैसे बनाएं

क्या कोई आपके सारे बोझ सुनकर उन्हें हल्का कर सकता है? हाँ, एक है—आपके समान, पर असीम

6.9k|हिन्दी (Hindi)
आंतरिक शांति से निर्णय लें
4 min

आंतरिक शांति से निर्णय लें

जो निर्णय आपकी वैल्यूज़ से मेल खाए, वही सुखद होता है। आज आइए, उसे अनुभव करें

5.2k|हिन्दी (Hindi)
परमात्मा के असीम प्यार की अनुभूति
5 min

परमात्मा के असीम प्यार की अनुभूति

वह आपको पूरी तरह स्वीकार करता है, जैसी भी आप हैं। आज आइए, उस निस्वार्थ स्वीकार‑भाव को महसूस करें

4.7k|हिन्दी (Hindi)
दुआएं दो दुआएं लो
4 min

दुआएं दो दुआएं लो

गाली को गले लगाने की शक्ति कहाँ से आती है? आइए, आज इस रहस्य को भीतर जाकर अनुभव करें

4.6k|हिन्दी (Hindi)
बीती बातों को भूल,नयी शुरुआत करें
4 min

बीती बातों को भूल,नयी शुरुआत करें

जब बार-बार मन कहे कि उसने मेरे साथ गलत किया — तब याद दिलाएं, वो उनका कर्म था, पर अब मुझे अपने मन को शुद्ध करना है

3.7k|हिन्दी (Hindi)
रहम की भावना जगाएं, क्षमादान दें
4 min

रहम की भावना जगाएं, क्षमादान दें

सुख देना मेरा स्वभाव है, कल्याण मेरी भावना। आज आइए, उस भावना से भरें

3.1k|हिन्दी (Hindi)
रिश्तों में मधुरता लाएं
5 min

रिश्तों में मधुरता लाएं

अपनों से उम्मीद नहीं, अपनापन बाँटे। आइए, आज उन्हें वैसे ही स्वीकारें जैसे परमात्मा हमें करता है

2.7k|हिन्दी (Hindi)

More in Fuel Your Future

Same theme and language

अपने श्रेष्ठ भाग्य को महसूस करें
Trending
10 min

अपने श्रेष्ठ भाग्य को महसूस करें

जब कोई पुरानी बात आपको छोटा बना दे — तो याद दिलाओ, मैं वह आत्मा हूँ जिसे भगवान ने अपने साथी के रूप में चुना और वरदान दिए

BK Sheilu|13.6k|हिन्दी (Hindi)
जो मैं कर रहा हूं, क्या वही मेरा लक्ष्य है
Trending
11 min

जो मैं कर रहा हूं, क्या वही मेरा लक्ष्य है

जब आप अपने जीवन के उद्देश्य और अपनी आंतरिक विशेषताओं को गहराई से समझना चाहते हैं और हर कर्म से दुआएं अर्जित करना चाहते हैं।

BK Vidhatri|5.1k|हिन्दी (Hindi)
जब लगे सब लोग ज्यादा खुश और सफल हैं
Trending
7 min

जब लगे सब लोग ज्यादा खुश और सफल हैं

जब सोशल मीडिया या दूसरों की सफलता देखकर मन में तुलना और बेचैनी बढ़ने लगे, तब खुद की गति और अपनी जर्नी को स्वीकारने के लिए यह मेडिटेशन करें।

BK Shaifali|3.9k|हिन्दी (Hindi)
सही निर्णय की शक्ति — परमात्मा के साथ
5 min

सही निर्णय की शक्ति — परमात्मा के साथ

जब माता-पिता एक रास्ता सुझाते हैं, दोस्त कुछ और कहते हैं, और विकल्प इतने ज़्यादा हो जाते हैं कि निर्णय लेना मुश्किल लगने लगता है — तब यह ध्यान आत्मविश्वास देगा।

BK Dr. Damini|2.1k|हिन्दी (Hindi)

Similar meditations

Broader matches from the same life stage and language

इस नवरात्रि पर – भीतर की अष्ट शक्तियों का जागरण
Trending
34 min

इस नवरात्रि पर – भीतर की अष्ट शक्तियों का जागरण

जब आप नवरात्रि के पावन दिनों में अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करना चाहते हैं, तब इस दिव्य ध्यान से जुड़ें और शक्ति अनुभव करें।

BK Dr. Damini|8.1k|हिन्दी (Hindi)
मैं शक्ति स्वरूप आत्मा हूँ
Trending
1 min

मैं शक्ति स्वरूप आत्मा हूँ

जब हर परिस्थिति में सुरक्षित, निर्भय और शक्तिशाली रहकर साहस और धैर्य का अनुभव करना चाहें, तब यह ध्यान करें।

BK Dr. Damini|310|हिन्दी (Hindi)
परमात्मा से अष्ट शक्तियों की प्राप्ति
Trending
3 min

परमात्मा से अष्ट शक्तियों की प्राप्ति

जब आप आत्मा स्वरूप में स्थित होकर परमात्मा से अष्ट शक्तियाँ प्राप्त कर विश्व में पवित्रता फैलाना चाहें।

BK Aditi|953|हिन्दी (Hindi)
 अपने संकल्पों से शरीर को स्वस्थ करें
Trending
5 min

अपने संकल्पों से शरीर को स्वस्थ करें

स्वास्थ्य को लेकर हम अक्सर चिंतित हो जाते हैं। इस ध्यान के माध्यम से परमात्मा की शक्ति से, हम अपने शरीर में अच्छे स्वास्थ्य की ऊर्जा के कंपन फैलाते हैं।

BK Dr. Damini|2.7k|हिन्दी (Hindi)

Continue exploring

For Power

Meditations for this inner state

Next

Theme Wise

Browse Fuel Your Future and related themes

Next

Students & Youth

Age-wise meditations

Next

Meditation Music

Silent practice tracks

Next

Rajyoga Course

Learn the foundation