
“जब आप थकावट, ज़िम्मेदारियों और स्ट्रेस से घिरे हों और खुद को फिर से भरपूर और शांत महसूस करना चाहें, तो यह मेडिटेशन अपनाएं।”
इस गाइडेड मेडिटेशन के अनुभव के बाद मन और शरीर की गहराई से थकान छंटने लगती है। हर श्वास के साथ, जिम्मेदारियों और स्ट्रेस का भार धीरे-धीरे उतरता है और शांत, हल्का पन भर जाता है।
डिवाइन गोल्डन लाइट की कल्पना आपको एक ऐसी सुरक्षा और प्रेम का अनुभव कराती है, जो भीतर के रिक्त स्थान को भर देती है। यह अनुभव आपको याद दिलाता है कि आप स्पेशल हैं, आप चूज़न वन हैं, और जब आप अंदर से भरपूर होते हैं, तभी आप सबसे बेहतर तरीके से दुनिया को भी प्रेम और सहयोग दे सकते हैं।
How you want to feel
Themes
Life stages
अपने पास बैठ जाएं। थोड़ा रुक जाएं। गहरी लंबी श्वास लें।
दुनिया जैसी चल रही है, उसे चलने दे। मन में तन में जो भी थकान महसूस हो रही है, उस थकान को इमर्ज करें। जिन बातों का स्ट्रेस है जो जिम्मेदारियां मुझे निभानी है, जिन लोगों की डिपेंडेंसीज मुझ पर है या जिनके लिए मुझे एक्स्ट्रा एफर्ट करना है, करती भी हूं। उन सब से जुड़ी हुई जो भी थकान है उसको इमर्ज करें और फील करें उसका वेट अपने शोल्डर्स पर मस्तक पर पूरी बॉडी में धीरे-धीरे हर श्वास के साथ इस सोच को रिलीज करते हैं। लंबी सांस ले और हर श्वास के साथ खुद को याद दिलाएं। यह सारे कार्य और भी सहज और भी अच्छे होंगे। जब मैं पावरफुल हूं। इसलिए अपने लिए यह जो समय निकाला है इसमें खुद को भरपूर करते हैं। विजुलाइज करें।
एक गोल्डन लाइट, डिवाइन लाइट, सुप्रीम लाइट, यूनिवर्स के पार से मुझे देख रही है। मैं जितने भी एफर्ट्स करती हूं, तो शायद दूसरों की नजरों में अननोतीस्ड [unnoticed] है। और इस डिवाइन लाइट के नोटिस में सब कुछ है, महसूस करें, उनकी स्नेह भरी डिवाइन लाइट गोल्डन रेस के रूप में मेरे ऊपर बरस रही है, महसूस करें, आपकी बॉडी का सारा वेट चेयर ने ले लिया है और आप बिल्कुल हल्के हो गए हैं। यह डिवाइन सुप्रीम गोल्डन लाइट मुझे निश्चिंत कर रही है। मेरे कंधे रिलैक्स हो रहे हैं। मस्तक में हल्कापन महसूस हो रहा है। पूरी बॉडी में हल्कापन महसूस हो रहा है। जैसे यह डिवाइन गोल्डन सुप्रीम लाइट मुझे कह रही है।
आई एम देयर फॉर यू। [I am There for You] आई ऑब्जर्व यू। [I Observe You ] आई वैल्यू यू। [I Value You] एंड आई लव यू। [I Love You]
फील द लव फ्रॉम दिस गोल्डन लाइट और महसूस करें इस लव से मेरे हृदय का सांचा जो खाली हो गया। सबके लिए एफर्ट्स करते हुए, सबको प्यार बांटते हुए, जो अंदर में खालीपन आ गया। वह इस गोल्डन लाइट से रिजुविनेट हो रहा है। मेरे अंदर का हृदय का सांचा भरता जा रहा है। डिवाइन लाइट की ब्राइट ड्रॉपलेट्स प्यार से भरपूर मेरे हृदय में प्रेम की हरियाली ला रहे हैं। अंदर जो सूखापन रूखापन आ गया। यह सुप्रीम डिवाइन लाइट उसे फिर से भरपूर कर रही है और मैं फिर से पावरफुल महसूस कर रही हूं। प्यार से भरपूर महसूस कर रही हूं। अब मैं समर्थ हूं। सर्व को प्यार पुनः देने के लिए।
रियलाइज करें, देना, एफर्ट्स करना, प्यार करते रहना, गलत नहीं, पर यह और अच्छे से होगा जब मैं अंदर से भरपूर हूं। मुझे किसी से कुछ भी मांगना नहीं क्योंकि वह डिवाइन लाइट मुझे भरपूर कर रही है ताकि मैं और दे सकूं और लोगों को सुख पहुंचा सकूं।
मैं स्पेशल हूं। चोजन वन (Chosen One) हूं।
ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language