
Plays automatically · more from BK Shreya
“तूफ़ान नहीं, तोहफ़ा है—हर चुनौती। आइए, आज उसका वरदान महसूस करें”
यह गाइडेड मैडिटेशन आपको जीवन की किसी भी चुनौती को स्वीकार करने और समाधान की ओर बढ़ने की सहज शक्ति देता है। आप अनुभव करेंगे कि कोई भी परिस्थिति आपकी आंतरिक शक्ति और प्रसन्नता को छीन नहीं सकती। “मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ” यह स्मृति हर भय को समाप्त कर देती है। जब आप यह अनुभव करते हैं कि सर्वशक्तिमान परमात्मा आपके साथ हैं, तब भीतर से विजय की अनुभूति होती है।
आप इस अनुभव के बाद बहुत शांत और निर्भय महसूस करेंगे...
How you want to feel
Life stages
ओम शांति
कंफर्टेबल होकर बैठे अपने आप को चारों तरफ से डिटैच करके प्रेजेंट मोमेंट में आ जाए और अगर इस समय जीवन में कोई भी परिस्थिति है चैलेंज है उसको न्यारे होकर देखे परिस्थिति बाहर से आती है हमारा उसके ऊपर कोई कंट्रोल नहीं है परिस्थिति का चिंतन करने के बजाय कारण का चिंतन करने के बजाय निवारण ढूंढे अपने से पूछे अब आगे क्या करना है प्रश्नचित आत्मा कभी प्रसन्न नहीं हो सकती इसलिए ये सोचने के बजाय मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ उस सीन को एक्सेप्ट करके उससे घबराने के बजाय उसका सामना करे जीवन की हर सीन कुछ सिखाने आती है अनुभवी बनाती है उसे तूफान नहीं समझे वो तो एक तोहफा है जो हमे और शक्तिशाली बनाता है अपने को याद दिलाए मै एक शक्तिशाली आत्मा हु मै किसी भी परस्थिति का सामना कर सकती हु पहाड़ जैसी बात भी मेरे लिए राई है कोई बात बड़ी नही है बाते तो आती है और चले जाती है लेकिन कोई भी बात मेरी खुशी लेकर न जाए और मै अकेली थोड़ी न हु मेरा साथी सर्वशक्तिमान परमात्मा है इसलिए मेरी विजय निश्चित है मै विजई आत्मा हु सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है इसलिए आज अगर कोई भी परिस्थिति है उसको एक्सेप्ट करे उसका सामना करे और जीवन में आगे बढ़े
ओम शांति
15 more meditations from this teacher
Same theme and language
Broader matches from the same life stage and language