
“जब आप स्वयं को देह से अलग कर ईश्वरीय शक्ति, शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव करना चाहते हों, तब यह ध्यान करें।”
इस guided meditation के अनुभव के बाद मन देह, परिवार और कार्यक्षेत्र की चिंताओं से धीरे-धीरे अलग होकर मस्तक के बीच चमकती हुई ज्योति का अनुभव करता है। इससे भीतर शांति, स्थिरता और ईश्वरीय शक्ति का सुंदर एहसास जागृत होता है।
यह ध्यान जीवन में ईश्वर को स्वीकार करने, उनकी शक्तियों को महसूस करने और सर्वशक्तिवान पिता से जुड़ने का अनुभव कराता है। इसके अभ्यास से ऐसा महसूस होता है कि पूरा जीवन, परिवार और कार्यक्षेत्र ईश्वरीय प्रकंपनों के आधार से सहज और शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है।
How you want to feel
Life stages
2 मिनट के लिए अपने आप को इस सम्पूर्ण शरीर से अलग, पैरों से अलग, हाथों से अलग, सम्पूर्ण देह से अलग, मस्तक के बीच में चमकती हुई ज्योति महसूस करें।
महसूस करें कि एक और शक्ति, जिसे सूर्य इस धरती पर पड़ते ही , उसकी किरणें सम्पूर्ण सृष्टि को, उस धरती को एक नवजीवन देती हैं। वैसे ही बिल्कुल मेरे ऊपर मेरे पिता, जो सर्वशक्तिवान हैं, ज्ञान और शक्तियों के सूर्य हैं, अपनी शक्तियाँ, ईश्वरीय प्रकंपनों की तरह मुझ पर बरसा रहे हैं।
महसूस करें कि यह देह, मेरा परिवार, सारा कार्यक्षेत्र, उस ईश्वरीय शक्ति के अनुपम प्रकंपनों के आधार से चलेगा। ईश्वर को अपने जीवन के अंदर स्वीकार कर लें। उन शक्तियों को महसूस करें, अनुभव करें
ओम शांति
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language