
Plays automatically · more from BK Dr. Damini
“जब आप खुद को दूसरों से तुलना करके पीछे महसूस करते हैं और अपने जीवन में शांति, आत्म-विश्वास और स्वीकृति पाना चाहते हैं।”
यह गाइडेड मेडिटेशन आपको तुलना और असफलता के भ्रम से बाहर निकालकर आत्म-स्वीकृति और शांति की ओर ले जाता है। आप समझने लगते हैं कि आपका जीवन किसी दौड़ का हिस्सा नहीं, बल्कि एक अनोखी और दिव्य रूप से डिज़ाइन की गई यात्रा है। इससे मन में स्थिरता और हल्कापन आता है।
नियमित अभ्यास से यह मेडिटेशन आपके अंदर धैर्य, आत्म-विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करता है। आप बाहरी दुनिया के दबाव से मुक्त होकर अपने कर्मों और अपने मार्ग पर भरोसा करना सीखते हैं, जिससे जीवन में सच्ची शांति और संतुलन का अनुभव होता है।
How you want to feel
Themes
Life stages
ओम शांति। एक गहरी सांस लीजिए। आराम से बैठ जाएं। धीरे से अपनी आँखें बंद कीजिए। अपना सारा ध्यान बाहर की दुनिया से हटाकर, कुछ क्षण के लिए, अपने भीतर केंद्रित करें। दोनों आँखों के मध्य, जहाँ आत्मा का स्थान है, वहीं अपनी एकाग्रता टिकाएं।
यह दुनिया बहुत तेज भाग रही है। चारों ओर लोग आगे बढ़ते दिख रहे हैं—प्रमोशन, सेलिब्रेशन, विदेश यात्राएं। सोशल मीडिया पर सब कुछ परफेक्ट लगता है। और तब कभी-कभी अंदर से आवाज आती है—क्या मैं पीछे हूँ? क्या मैं असफल हूँ?
नहीं। आज अपने मन से बात करते हैं, क्योंकि जो दिखता है, वह हमेशा सत्य नहीं होता। क्या सच में जीवन एक दौड़ है? नहीं, यह एक सुंदर यात्रा है। हर आत्मा का अपना समय, अपना मार्ग होता है। आज मैं अपने आप को याद दिलाती हूँ—मैं किसी की प्रतिस्पर्धा नहीं हूँ। मुझे केवल अपनी मेहनत और अपने कर्मों पर विश्वास रखना है।
हर आत्मा की अपनी यात्रा है, अपना अनोखा सफर है। मैं एक शक्तिशाली, शांत आत्मा हूँ। मैं अपने जीवन की तुलना किसी और से नहीं करती। मेरी यात्रा अत्यंत सुंदर है। मेरा जीवन विलंबित नहीं है। सही समय पर मेरे भाग्य में जो है, वह मुझे अवश्य मिलेगा। मेरा भाग्य बहुत अच्छा है।
आज मैं संकल्प करती हूँ कि मैं कभी भी अपनी तुलना किसी और आत्मा से नहीं करूंगी। कोई भी प्रेशर नहीं, पीछे रह जाने का डर नहीं। मैं जैसी हूँ, जहाँ हूँ, बहुत अच्छी हूँ। मैं अपने आप को स्वीकार करती हूँ। मुझे खुद पर विश्वास है। मैं धैर्य और श्रेष्ठ कर्मों से अपना भाग्य बनाती हूँ।
अब विज़ुअलाइज़ कीजिए—एक चमकती रोशनी, आसमान से भी ऊपर, परमधाम से नीचे आ रही है। परमात्मा का दिव्य प्रकाश मुझे चारों ओर से घेर रहा है। यह दिव्य लाइट मुझे हिम्मत देती है, विश्वास दिलाती है। मैं शक्तिशाली हूँ, असंभव को संभव कर सकती हूँ। मैं बहुत भाग्यशाली आत्मा हूँ।
परमात्मा का दिव्य प्रकाश मेरे चारों ओर है, जो मुझे सदा हिम्मत देता है, शक्ति देता है। मैं यूनिक हूँ, शक्तिशाली हूँ, और मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास है। एक गहरी सांस लीजिए और इस सच्चाई को महसूस कीजिए। ओम शांति। शांति, शांति।
27 more meditations from this teacher
Same theme and language
Broader matches from the same life stage and language