
Plays automatically · more from BK Dr. Damini
“जब मन अशांत हो, वातावरण में भारीपन महसूस हो या संसार के लिए शांति की भावना जागृत करनी हो, तब यह शांति गीत गाया या सुना जाए।”
इस शांति गीत को सुनते या गुनगुनाते हुए मन धीरे-धीरे स्थिर होने लगता है। शब्दों में बहती शांति, हवाओं, दिशाओं, मन, घर और संसार तक फैलती हुई प्रतीत होती है, जिससे भीतर एक गहरा सुकून उतर आता है।
यह गीत आत्मा को यह अनुभूति कराता है कि शांति केवल एक भावना नहीं, बल्कि हमारा धर्म, हमारा कर्म और हमारा स्वभाव है। “ओम शांति” का स्मरण मन, वाणी और वातावरण को पवित्र करता है, जिससे हृदय हल्का, विचार शुद्ध और जीवन में सौम्यता व संतुलन का अनुभव होता है।
How you want to feel
Themes
Life stages
बहती हवाओं में शांति, दसों दिशाओं में शांति,
खिलती बहार में शांति, सारे संसार में शांति।
हर एक मन में शांति, जन-जन में है शांति,
घर-घर में है शांति, कण-कण में है शांति।
धर्म हमारा है शांति, कर्म हमारा शांति,
धाम हमारा शांति, पैगाम हमारा शांति।
पार गगन में शांति, हर चमन में शांति,
सूर्य किरणों में शांति, सारे भूवन में शांति।
वाणी में हो शांति, हर प्राणी में हो शांति,
दिल की दुआओं में शांति, महामंत्र है ओम शांति,
दिल से कहो ओम शांति, दिल से कहो ओम शांति।
27 more meditations from this teacher
Same theme and language
Broader matches from the same life stage and language