
“जब दिनभर स्क्रीन देखकर मन थका हुआ हो और वर्क फ्रॉम होम के बीच शांति, ऊर्जा और परमात्मा का साथ महसूस करना चाहते हैं।”
यह गाइडेड मेडिटेशन दिनभर की स्क्रीन थकान, मानसिक बोझ और तनाव को गहराई से रिलीज करने में मदद करता है। यह आपको शारीरिक पहचान से हटाकर आत्मिक स्वरूप में स्थापित करता है, जहाँ आप शांति, स्थिरता और ऊर्जा का वास्तविक अनुभव करते हैं। परमधाम और परमात्मा के साथ का अनुभव आपको अंदर से हल्का और सुरक्षित महसूस कराता है।
नियमित अभ्यास से यह मेडिटेशन आपकी एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन और कार्य क्षमता को बढ़ाता है। आप वर्क फ्रॉम होम के दौरान भी थकान और अकेलेपन से ऊपर उठकर एक दिव्य कनेक्शन महसूस करते हैं, जिससे हर कार्य सहज, सफल और संतोषपूर्ण बनने लगता है।
How you want to feel
Life stages
ओम शांति। दिन भर इन आँखों ने स्क्रीन देखी है, चेहरे देखे हैं, बहुत सारे शब्द सुने हैं। अब कुछ क्षण के लिए इन शारीरिक आँखों को विश्राम देते हैं। रिलैक्स हो जाइए। धीरे से अपनी आँखों को बंद कीजिए और अपने बुद्धि रूपी नेत्र से अपने आप को देखें।
मैं यह शरीर नहीं, आत्मा हूँ। ज्योति बिंदु स्वरूप, अति सूक्ष्म शक्ति हूँ—चमकता हुआ प्रकाश का बिंदु। कुछ क्षण के लिए मैं आत्मा इस भौतिक दुनिया से ऊपर, और ऊपर, अपने मूल घर की ओर उड़ान भरती हूँ।
शांत, स्वर्णिम-लाल प्रकाश से भरा हुआ मेरा घर—परमधाम। वहाँ मेरे पिता परमात्मा हैं—शांति के सागर, प्रेम के सागर, शक्तियों के सागर। वे अपनी असंख्य किरणों को फैलाते हुए जगमगा रहे हैं। मैं आत्मा अपनी बुद्धि की आँखों से उन्हें निहार रही हूँ। उनकी शक्तिशाली किरणें मेरे ऊपर बरस रही हैं।
मैं शक्ति संपन्न हो रही हूँ। मेरे अंदर स्थिरता आ रही है। मैं अकेली नहीं हूँ, न कभी थी। परमात्मा की दिव्य शक्तियों की किरण रूपी बाहों में, मैं आत्मा अपनी सारी थकान, चिंताओं और तनाव को रिलीज करती हूँ। मुझे गहरे सुकून का अनुभव हो रहा है।
इन दिव्य शक्तियों को अपने अंदर समेटकर, मैं धीरे-धीरे वापस आती हूँ—अपनी इस दुनिया में, अपने शरीर में, भृकुटी के बीच स्थित हो जाती हूँ।
जो भी मुझे प्राप्त हुआ है—यह वर्क फ्रॉम होम—यह सब मेरे कल्याण के लिए है। हर परिस्थिति मुझे मजबूत बना रही है। मैं भाग्यशाली आत्मा हूँ। मुझे अपने काम के बीच में परमात्मा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
परमात्मा मुझे साथ दे रहे हैं। उनकी शक्तियाँ मेरे चारों ओर हैं, मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। मैं समर्थ हूँ। मैं अकेली नहीं हूँ। मैं परमात्मा के संग में हूँ। मैं खुश हूँ, संतुष्ट हूँ।
मेरा हर कार्य सफल हो रहा है। परमात्मा मेरे द्वारा बहुत अच्छा कार्य करा रहे हैं। मैं शक्तिशाली, समर्थ, सफल आत्मा हूँ। मुझे स्वयं पर विश्वास है। सफलता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। मैं अकेली नहीं हूँ—भगवान का साथ सदा मेरे साथ है।
ओम शांति। शांति, शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language