
“सुबह दिन की शुरुआत से पहले स्वयं से जुड़ने, परमात्मा की शांति महसूस करने और पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा भरने हेतु यह मेडिटेशन करें।”
इस गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास आपको स्वयं की वास्तविक पहचान से जोड़ता है। आप अपने भीतर की शांति, खुशी और शक्ति को अनुभव करते हैं तथा लोगों को स्वीकार करने, उनका सम्मान करने और उनके प्रति शुभ भावनाएँ रखने की क्षमता विकसित करते हैं।
परमात्मा की शांति, निस्वार्थ प्रेम और पवित्रता का अनुभव मन को स्थिर और सशक्त बनाता है। कृतज्ञता, स्वीकृति और आत्मविश्वास की भावना के साथ आप स्वयं को light and energetic महसूस करते हैं, जिससे पूरे दिन सकारात्मकता, निडरता और आंतरिक संतुलन बना रहता है।
How you want to feel
Themes
Life stages
ओम शांति। कंफर्टेबल होकर बैठें, बॉडी को रिलैक्स करें और सुबह के इन पलों में एक रिश्ता अपने साथ जोड़ें। अपने से मुलाकात करें। सबसे मिलने से पहले अपने को याद दिलाएं—मैं कौन हूँ? मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ। I am a powerful being.
मैं शांत स्वरूप हूँ, खुश स्वरूप हूँ। मैं सबको देने वाली दाता के संतान हूँ। मुझे किसी से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन जो मेरे पास है, वह मैं सबके साथ बाँटने के लिए तैयार हूँ। न मेरी किसी से कोई अपेक्षा है। I accept people the way they are. मैं सब कुछ स्वीकार करती हूँ और दिल से सबका सम्मान करती हूँ।
सब अच्छे हैं। अपने नज़रिए से सब सही हैं। सब कोशिश कर रहे हैं। मेरे दिल में हर एक के प्रति शुभ भावना है। सबका भला हो, सब आगे बढ़ें। मेरे दिल में सबके लिए धन्यवाद है। आज इस दिन का, स्वस्थ शरीर का, मीठे परिवार का, हर चीज़ का दिल से धन्यवाद है।
कुछ पलों के लिए अपने मन को परमात्मा से जोड़ें और उसकी शांति की किरणों को महसूस करें। उसके निस्वार्थ प्यार को, उसकी प्योरिटी को एक्सपीरियंस करें। कुछ पल उसके साथ बिताएँ। अपने को empower करके मैं आज का दिन बिताने के लिए ready हूँ। I am light and energetic. कोई डर नहीं है। मुझे पता है कि मेरा आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language