Brahma Kumaris

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं स्मृति दिवस पर बहादुरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं स्मृति दिवस पर बहादुरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
2 min

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बहादुरगढ़ द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं स्मृति दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में 239 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिससे अनेक ज़िंदगियों को नई आशा मिलेगी।

इस शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी झज्जर से दीपक कुमार की टीम, लोकहित समिति हरियाणा के नरेश कौशिक जी, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट बहादुरगढ़, इंडिपथ विज़न फाउंडेशन तथा वैश्य बी.एड. कॉलेज की स्वयंसेविकाओं का विशेष सहयोग रहा।

शिविर का शुभारंभ नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज रमेश राठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, श्री निवास गुप्ता, दिनेश कौशिक, कर्मवीर राठी, धर्मवीर वर्मा, राजपाल जांगड़ा, जसबीर सैनी, रमेश राठी एवं पवन जैन, एन.एस. कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ब्रह्माकुमारीज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि दादी प्रकाशमणि जी ने सदैव सेवा, त्याग और मानवता की भावना को जीवन में उतारा। रक्तदान शिविर के माध्यम से उनकी प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया

इस भव्य सेवा कार्य से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हुआ तथा समाज में निःस्वार्थ सेवा की अलख जागृत हुई।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from New Delhi — share it with someone who cares.

From New Delhi

Happenings in your area

View All