अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता

1 जुलाई 2026 को जम्मू में पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय प्रवास और यात्रा की कामना के साथ सूर्यपुत्री तवी नदी के तट पर भव्य महाआरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन में विभिन्न साधु-संतों, महात्माओं एवं बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में जम्मू म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के जॉइंट कमिश्नर श्री कुलभूषण खजूरिया, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री दिनेश चंद्र तथा विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री नीरज धुनेरिया सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सुदर्शन दीदी एवं बीके रविंद्र ने सहभागिता कर सभी को आध्यात्मिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। आयोजन के संयोजक श्री राजेश गुप्ता एवं सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सूर्यपुत्री तवी नदी की महाआरती संपन्न की, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिकता, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर हो गया।

इस पावन अवसर पर अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यात्रा की सफलता तथा विश्व में शांति, सद्भाव और सर्वकल्याण की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा विश्व की अत्यंत कठिन एवं पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक है। लगभग 12,756 फीट की ऊँचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुँचने में सामान्यतः 3 से 4 दिनों का समय लगता है। ऐसे में यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आयोजित यह सामूहिक प्रार्थना एवं महाआरती श्रद्धालुओं के उत्साह, सुरक्षा और आध्यात्मिक संबल का महत्वपूर्ण प्रतीक बनी।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Jammu — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नोएडा के सुख शांति भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न
Noida
Jul 28

नोएडा के सुख शांति भवन में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme
St. Petersburg
Jul 26

St. Petersburg Brahma Kumaris Centre Marks 36 Years of Spiritual Service with “Trust: Currency of the Future” Programme

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास