अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर वर्जीनिया में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिटेशन म्यूजियम द्वारा इनर पीस समिट 2026 का आयोजन किया गया। इस विशेष समिट में मिस यूनिवर्स, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं समाजसेवी सुष्मिता सेन ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से शांति, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा दी।
सुष्मिता सेन ने अपने संदेश में कहा कि
शांति बाहर की परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हमारे भीतर से शुरू होती है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में आंतरिक शांति को पहचानने और उसे अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं मानवीय कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
वाशिंगटन डीसी में ब्रह्माकुमारीज़ की निदेशिका बी.के. जैना दीदी के निर्देशन में आयोजित इस समिट में ध्यान, आत्मचिंतन, आध्यात्मिकता, वेलबीइंग और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से आंतरिक शांति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक मार्गदर्शक वेनरेबल भिक्खु पन्नाकारा, रेवरेंड सिलवियस सम्टर, डॉ. अमिता जैन, वेलविस स्टील, डॉ. आईवी हिल्टन, कैली जैकब और एलिजाबेथ कार्सन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से तनाव से स्थिरता की ओर बढ़ने तथा अपने भीतर की शांति का अनुभव करने का अवसर मिला। इनर पीस समिट 2026 का मुख्य संदेश रहा कि विश्व में स्थायी शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर की शांति से ही होती है।





















