25 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका, परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का 18वाँ पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में श्रद्धा, संकल्प और सेवा के वातावरण में मनाया जाएगा।
दादीजी का सम्पूर्ण जीवन मानवता की निस्वार्थ सेवा, आध्यात्मिक जागृति और व्यसनमुक्त समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके इसी प्रेरणादायी जीवन को स्मरण करते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा 22 से 25 अगस्त के मध्य नशामुक्त भारत संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है — दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाना।
संपूर्ण भारत के सेवाकेन्द्रों, जोन, सब-जोन, एवं विंग्स को निर्देशित किया गया है कि वे इस दिन को एक ऐतिहासिक जनआंदोलन के रूप में मनाएं, जिसमें आने वाले सभी भाई-बहनों एवं जनसामान्य को जीवन में नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया जाए।
अब तक लगभग 3 करोड़ लोगों ने इस अभियान के अंतर्गत शपथ ली है, जो सामूहिक प्रयास का प्रमाण है।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:
- सेवा केंद्रों पर विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और सहभागियों की संख्या तथा कार्यक्रम की तस्वीरें भेजी जाएं।
- आसपास के क्षेत्रों, स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, संस्थानों, मोहल्लों, फैक्ट्रियों आदि में भी जाकर नशामुक्ति अभियान संचालित किया जाए।
- यह अभियान समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे, यही दादीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखेगा।
डिजिटल बैनर डाउनलोड लिंक:
https://drive.google.com/drive/folders/1XBPGfXESYxV7aim9kT5FetREPQmCU01t?usp=sharing





















