गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महादेव नगर सेवा केंद्र एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कला एवं संस्कृति प्रभाग द्वारा वैश्विक संस्कृति, प्रेम, शांति एवं सद्भावना परियोजना के अंतर्गत गुजरात राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का शुभारंभ अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल स्मारक ऑडिटोरियम, शाहीबाग में गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, कलाकारों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।

कला एवं संस्कृति प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीके चंद्रिका दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि

वर्तमान समय में परिवारों में प्रेम, संवाद, सम्मान और सद्भाव की पुनर्स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रेम, शांति और सद्भावना ही ऐसे आध्यात्मिक मूल्य हैं, जो टूटते हुए संबंधों को पुनः जोड़ सकते हैं तथा समाज को सशक्त बना सकते हैं।

पूर्व कुलपति डॉ. निर्जा गुप्ता ने

परिवार की मजबूती के लिए संवाद, परस्पर सम्मान एवं सहयोग को आवश्यक बताया। वहीं पद्मश्री कवि तुषार शुक्ल ने इस अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए इसके संदेश को विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुँचाने पर बल दिया।

अभिनेता, निर्देशक एवं लेखक दीपक अंताणी ने कहा कि

आधुनिक जीवनशैली और पारिवारिक मूल्यों के बीच संतुलन स्थापित करना ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम परिचय उसके परिवार से होता है और परिवार ही उसके व्यक्तित्व के निर्माण का मूल आधार है।

इस अवसर पर इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका बीके हेमलता दीदी ने

परिवार में प्रेम, सम्मान और सहयोग को जीवन का आधार बताते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कला एवं संस्कृति प्रभाग की क्षेत्रीय संयोजिका बीके तृप्ति बहन ने उपस्थित सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए आंतरिक शांति एवं सकारात्मक सोच का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान को पूरे गुजरात में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जिससे परिवारों में प्रेम, संवाद, सहयोग एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सके।

यह अभियान समाज में पारिवारिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Ahmedabad — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा
Fatehgarh Sahib
Aug 31

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, ज्याठा ठमेल में "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित
Kathmandu
Aug 1

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित
Pokhara

From Ahmedabad

Happenings in your area

View All
अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad
Jul 26

Brahma Kumaris Delegation Meets Gujarat Chief Minister on Property Tax Exemption
Ahmedabad
Jun 30

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad
Jun 5

Ahmedabad: Inspiring Session on “Power of Mind for Healthy Life & Happy Relations” for Professionals
Ahmedabad
May 24

इसरो अहमदाबाद में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके शिवानी दीदी का प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश
Ahmedabad
May 7

Inspiring Session with Sister BK Shivani Organized by JCI North Ahmedabad in Collaboration with JITO Ahmedabad & JITO Ladies Wing
Ahmedabad
Apr 27

गुजरात में ईश्वरीय सेवाओं के 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स के साथ भव्य डायमंड जुबली वर्ष का आयोजन
Ahmedabad
Apr 11

अहमदाबाद में आध्यात्मिक उमंग का उत्सव: जीजीआरसी इंद्रप्रस्थ में बाबा की कुटिया का दिव्य उद्घाटन
Ahmedabad
Mar 15

अहमदाबाद में आध्यात्मिक उमंग का उत्सव: जीजीआरसी इंद्रप्रस्थ में बाबा की कुटिया का दिव्य उद्घाटन

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा
Fatehgarh Sahib
Aug 31

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur
Aug 2

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित
Aug 2

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

मध्य प्रदेश में 10 करोड़ नशा मुक्ति भारत महाअभियान के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Rewa
Jul 31

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन