Brahma Kumaris

इंदौर के ज्ञान शिखर में गूंजी ‘अद्भुत शौर्य गाथा’ — वीरता, राष्ट्रभक्ति और आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हुआ युवा वर्ग

इंदौर के ज्ञान शिखर में गूंजी ‘अद्भुत शौर्य गाथा’ — वीरता, राष्ट्रभक्ति और आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हुआ युवा वर्ग

18 दिसंबर 2025 को ब्रह्मा कुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा ज्ञान शिखर ओम शांति भवन में आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम “अद्भुत शौर्य गाथा” में शौर्य, साहस, राष्ट्रभक्ति एवं आत्मिक शक्ति का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस, आरएपीटीसी प्रथम एवं 15वीं बटालियन, भारत स्काउट एंड गाइड तथा पुलिस जवानों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमवीर चक्र से सम्मानित, ऑपरेशन विजय कारगिल के नायक भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अपने ओजस्वी विचार साझा करते हुए कहा कि

मिलती है वर्दी जिनको, वे वास्तव में किस्मत वाले होते हैं। उनके कारण ही देशवासी रातों को चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास वीर सैनिकों के बलिदानों से भरा पड़ा है और एक सैनिक अपने लहू की एक-एक बूंद तथा जीवन की एक-एक श्वास देश की रक्षा के लिए समर्पित कर देता है।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज इंटरनेट सबके हाथ में है, लेकिन अधिकतर लोग फिल्मी सितारों या क्रिकेटरों को ही खोजते हैं, जबकि भारत माता के उन सच्चे सपूतों को शायद ही याद करते हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने मन की शांति और विचारों की स्थिरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब मन और मस्तिष्क शांत होते हैं, तभी व्यक्ति परमात्मा से प्राप्त शक्तियों का सही अनुभव कर सकता है।

कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी.के. हेमलता दीदी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने देशप्रेम की सच्ची परिभाषा बताते हुए कहा कि सैनिक अपने परिवार और स्वयं की चिंता छोड़कर केवल भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते हैं। ऐसे महान योद्धाओं के अनुभव युवाओं को जीवन में नई दिशा और प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर जबलपुर से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राव चौहान ने कहा कि ऐसे प्रेरक प्रसंग जीवन को भीतर झांकने और आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात बी.के. भुवनेश्वरी द्वारा सभी को राजयोग ध्यान की गहन अनुभूति कराई गई, जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शांति, स्थिरता और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि भारत मां के युवाओं में अपार सामर्थ्य है। यदि उनके हाथों में कलम की शक्ति आए तो वे नया इतिहास लिख सकते हैं और यदि तलवार की शक्ति आए तो इतिहास रच सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को यह संदेश दिया गया कि “मैं कौन हूं — मैं एक आत्मा हूं, और अपने परमपिता परमात्मा से जुड़कर जीवन की हर जंग में विजयी बन सकता हूं।”

यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, आत्मबल एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण की भावना को प्रगाढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Indore — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

From Indore

Happenings in your area

View All
इंदौर में सुरक्षा सेवा प्रभाग के ‘स्वसशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण’ अभियान का प्रेरणादायी समापन
Indore
Jul 3

इंदौर में सुरक्षा सेवा प्रभाग के ‘स्वसशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण’ अभियान का प्रेरणादायी समापन

शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, इंदौर – वार्षिक सेवा प्रतिवेदन 2025-26
Indore
Apr 10

शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, इंदौर – वार्षिक सेवा प्रतिवेदन 2025-26

इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निराश्रित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संगम अभियान कार्यक्रम
Indore
Feb 1

इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निराश्रित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संगम अभियान कार्यक्रम

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Indore
Jan 18

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम

इंदौर (मध्य प्रदेश): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बी.के. शशि दीदी का गरिमामय सम्मान
Indore
Jan 15

इंदौर (मध्य प्रदेश): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बी.के. शशि दीदी का गरिमामय सम्मान

ज्ञानशिखर में इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Indore
Dec 29

ज्ञानशिखर में इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

इंदौर: ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति पर ज्ञान शिखर में मीडिया विमर्श आयोजित
Indore
Dec 14

इंदौर: ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति पर ज्ञान शिखर में मीडिया विमर्श आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में Principles of Life Management एवं गीता–ज्ञान का दिव्य संगम
Indore
Nov 13

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में Principles of Life Management एवं गीता–ज्ञान का दिव्य संगम