काठमांडू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं चैतन्य झाँकी कार्यक्रम

Krishna Jayanti
काठमांडू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं चैतन्य झाँकी कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, काठमांडू द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं चैतन्य झाँकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अनेकों श्रद्धालुओं ने सहभागी होकर आध्यात्मिकता और संस्कृति का दिव्य अनुभव किया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि माननीय उपराष्ट्रपति श्री रामसहाय प्रसाद यादव रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह नहीं है, बल्कि यह पर्व सम्पूर्ण मानव समाज को किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की कर्मयोग की शिक्षा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अन्याय, अत्याचार, अधर्म और असत्य का अंत कर सत्य, सदाचार, भ्रातृत्वभाव, अहिंसा और आध्यात्मिक मूल्यों से परिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रेरणा देता है।

माननीय उपराष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि गीता का ज्ञान आज के तनाव, चिंता, भय और अशांति से भरे युग में शांति, निर्भयता, स्थितप्रज्ञता एवं सदाचारी जीवन पद्धति प्रदान करता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अपने अध्यक्षीय प्रवचन में ब्रह्माकुमारीज नेपाल की निदेशिका डॉ. राज दिदी ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अनेक दिव्य गुणों और सद्विवेक का सजीव स्वरूप है। उनका जीवन निर्मल, निश्चल और श्वेत रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे केवल श्रीकृष्ण की महिमा गाने तक सीमित न रहकर उनके समान गुणवान और चरित्रवान बनने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में बी.के. रामसिंह, बी.के. तिलक और बी.के. किशोर ने भी श्रीकृष्ण के दिव्य व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। इसी अवसर पर श्रीकृष्ण–श्रीराधा की चैतन्य झाँकी का आकर्षक आयोजन किया गया तथा कलाकार बहनों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं रासलीला ने सभी को भावविभोर कर दिया।

यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक जागृति और आध्यात्मिक अनुभूति का एक अनुपम अवसर सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Kathmandu — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad

From Kathmandu

Happenings in your area

View All
नेपाल में ‘सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवन शैली’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kathmandu
Jul 25

नेपाल के फुतुंग में सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवनशैली विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
Kathmandu
Jul 24

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के काठमांडू (बुधनगर शंखमूल) में "लाइफ इज़ ब्यूटीफुल" विषय पर प्रेरणादायी युवा कार्यक्रम आयोजित
Kathmandu
Jul 14

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

वर्ष 2025-26 में ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल काठमांडू जोन द्वारा वर्षभर की विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं का विस्तृत समाचार
Kathmandu
Apr 12

Silver Jubilee & Grand Inauguration of the New Rajyoga Building at Devinagar, Ghattekulo
Kathmandu
Feb 28

Inner Stability in Outer Uncertainty – An Inspiring Session with BK Sister Shivani
Kathmandu
Nov 2

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu
Jul 19

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28