रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर नेपाल के माननीय राष्ट्रपति श्री रामचन्द्र पौडेल, उपराष्ट्रपति श्री रामसहाय प्रसाद यादव और प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली को राखी बांधी गई। इस अवसर पर देश के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को भी राखी अर्पित की गई, जिनमें प्रधान न्यायाधीश श्री प्रकाशमान सिंह राउत, प्रतिनिधि सभा के सभामुख श्री देवराज घिमिरे और राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष श्री नारायण दाहाल सहित अनेक मंत्रिगण सम्मिलित रहे।
इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मिलन में रक्षासूत्र के माध्यम से शांति, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने आपसी प्रेम और आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




























