ब्रह्माकुमारीज़ के बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा मनोमोहिनी वन परिसर स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसाय एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों के जीवन और कार्यक्षेत्र में राजयोग, आध्यात्मिक ज्ञान तथा सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शक्ति, सकारात्मक सोच, संतुलित जीवन तथा मूल्य आधारित कार्यशैली के महत्व से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में बीके रुक्मिणी दीदी, बीके राधिका, बीके हरीश, बीके लालजी पटेल, बीके जागृति, बीके अमृता, बीके दीपा तथा बीके राज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाई-बहनों ने मार्गदर्शन दिया।
सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से स्वयं की आंतरिक शक्तियों को पहचानने तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायिक सफलता के साथ-साथ मानसिक शांति, सकारात्मक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों के संतुलन पर विशेष जोर दिया गया।
फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि आंतरिक सशक्तिकरण और सकारात्मक मूल्य जीवन तथा कार्यक्षेत्र में स्थायी परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।


























