Brahma Kumaris

नई दिल्ली में ‘संगम’ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित जीवन का संदेश देता प्रेरणादायी आयोजन

नई दिल्ली में ‘संगम’ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित जीवन का संदेश देता प्रेरणादायी आयोजन
3 min

15 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित ब्रह्माकुमारीज़ पश्चिम विहार सेवा केंद्र के आनंद भवन परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अत्यंत सुंदर, प्रेरणादायी एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग (आर.ई.आर.एफ.) एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “संगम : गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन का कुशल नेतृत्व ब्रह्माकुमारीज़ पश्चिम विहार सेवा केंद्र की वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. सुषमा दीदी जी एवं वरिष्ठ भ्राता राजयोगी बी.के. रमेश भाईजी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.के. सरिता दीदी द्वारा अत्यंत सहज, स्नेहपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जी.पी. भगत, संस्थापक, संत हर दयाल शैक्षिक एवं अनाथ कार्य संस्था (SHEOWS), दिल्ली ने अपने संबोधन में बुजुर्गों की वर्तमान सामाजिक स्थिति पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि

आज अनेक वरिष्ठ नागरिक अपने ही बच्चों द्वारा उपेक्षित एवं प्रताड़ित किए जा रहे हैं तथा वृद्धाश्रमों में बढ़ती संख्या समाज के नैतिक पतन को दर्शाती है। उन्होंने विशेष रूप से ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक संस्कृति को पुनः उजागर कर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित जीवन प्रदान करने की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ का समाज सेवा प्रभाग अत्यंत सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर रानी, अंबाला की प्रशासिका ब्रह्माकुमारी किरण दीदी जी ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आध्यात्मिक पुनः जागृति को आवश्यक बताया। उन्होंने अपने मधुर गीत के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के हृदय में आनंद, उत्साह एवं प्रसन्नता की लहर जागृत कर दी।

कार्यक्रम में गीत, संगीत एवं नाटिकाओं के माध्यम से नई पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं खुशियाँ देने का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के आत्मसम्मान को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में मानवीय मूल्यों को पुनः स्थापित करने की एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
International Day of Yoga 2026 to Be Celebrated at Historic Red Fort Grounds
New Delhi
Jun 19

International Day of Yoga 2026 to Be Celebrated at Historic Red Fort Grounds

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन
Betul
Jun 18

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन

Kundli, Haryana – Brahma Kumaris and NIFTEM-K Sign MoU on Digital Wellness and Holistic Education
Kundli
Jun 18

Kundli, Haryana – Brahma Kumaris and NIFTEM-K Sign MoU on Digital Wellness and Holistic Education

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम