एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में सुहाना सफ़र -An Adventure into Awareness प्रेरक उद्बोधन का सफल आयोजन

दिनांक 17 नवम्बर 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत प्रेरक उद्बोधन सत्र सुहाना सफ़र – An Adventure into Awareness का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस प्रेरक सत्र का संचालन मुंबई से पधारी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, राजयोग मेडिटेशन शिक्षिका एवं आध्यात्मिक संचालिका द्वारा किया गया। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जीवन प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, नैतिक कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता, मानसिक संतुलन तथा उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में कविता दीदी ने कहा कि सतर्कता का सफ़र बाहरी नहीं; अंदर की जागृति से शुरू होता है। जब मन शांत होता है, तभी निर्णय पारदर्शी और सही दिशा में होते हैं। जवाबदेही कोई बोझ नहीं, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर है। राजयोग मन को स्वच्छ, विचारों को सजग और जीवन को सुहाना बनाता है। जागरूकता वह शक्ति है, जो हर स्थिति में हमें संतुलित बनाए रखती है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी संस्थान की वास्तविक प्रगति उसके प्रत्येक सदस्य की आंतरिक सत्यनिष्ठा और जागरूकता पर आधारित होती है।

अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि सतर्कता सप्ताह केवल कुछ दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि इसे वर्ष भर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति आत्म-जागरूक होकर संतुलित मन से कार्य करता है, तब उसके निर्णय निष्पक्ष, सटीक और संगठन के लिए अत्यंत मूल्यवान होते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत उद्बोधन उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क/राजभाषा) श्री मनीष श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक (सतर्कता/ई एंड एम) श्री नागेश्वर राव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह सत्र एसईसीएल में नैतिक कार्य-संस्कृति, पारदर्शिता, आत्म-जागरूकता और आंतरिक सतर्कता को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायी और प्रभावी सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Bilaspur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad

From Bilaspur

Happenings in your area

View All
बिलासपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के "स्वयं सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" अभियान के अंतर्गत नौ प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Bilaspur
Jul 4

बिलासपुर में 12 घंटे का अखंड राजयोग महोत्सव सम्पन्न — "जस्ट अ मिनट" राजयोग मेडिटेशन ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश
Bilaspur
Jun 21

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 में योग एवं राजयोग मेडिटेशन का प्रेरणादायी आयोजन

बिलासपुर में बीके मंजू दीदी ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026’ से सम्मानित
Bilaspur
May 22

नशा मुक्त भारत अभियान – बिलासपुर शुभम विहार केंद्र द्वारा जनजागृति कार्यक्रम
Bilaspur
Sep 25

बिलासपुर में विद्यार्थियों का स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा से नशामुक्त जीवन हेतु संकल्प
Bilaspur
Sep 17

Nasha Mukt Bharat Abhiyan: Children and Youth of Bilaspur Take a Firm Pledge
Bilaspur
Sep 10

Billaspur Unites for a Drug-Free Future under Nasha Mukt Bharat Abhiyaan
Bilaspur
Sep 8

Billaspur Unites for a Drug-Free Future under Nasha Mukt Bharat Abhiyaan

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot
Jul 26

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad
Jul 26

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित

सिरसा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘बेहतर प्रशासन के लिए मूल्य एवं आध्यात्मिकता’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Sirsa
Jul 25

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आरपीएफ प्रशिक्षुओं के लिए सकारात्मक जीवन शैली पर आध्यात्मिक सत्र आयोजित
Secunderabad
Jul 25

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आरपीएफ प्रशिक्षुओं के लिए सकारात्मक जीवन शैली पर आध्यात्मिक सत्र आयोजित

नेपाल में ‘सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवन शैली’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kathmandu

दिल्ली में ब्रह्माकुमारीज़ वसंत विहार सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों की NDRF महानिदेशक आईपीएस पीयूष आनंद से प्रेरणादायक भेंट
New Delhi
Jul 24

नेपाल के फुतुंग में सकारात्मक सोच द्वारा रचनात्मक जीवनशैली विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न